Hanuman Chalisa

ममता बोलीं- पीएम मोदी क्या भगवान या ‘महामानव’ हैं जो नतीजों की भविष्यवाणी कर रहे हैं...

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (15:34 IST)
खानाकुल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए जानना चाहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भगवान या महामानव’ हैं जो विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि अभी छह चरण के चुनाव होने बाकी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक चुनावी सभा में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उससे यथाशीघ्र प्रधानमंत्री किसान निधि योजना लागू करने के लिए कहेंगे। इस बयान का संदर्भ देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘आप (मोदी) अपने आप को क्या समझते हैं, क्या आप भगवान या महामानव हैं?’

मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कुछ तृणमूल नेताओं का हवाला दिया जिनका दावा है कि बनर्जी 2024 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साबित करता है कि दीदी (बनर्जी) ने हार स्वीकार कर ली है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी की बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान की शताब्दी जयंती के मौके पर की गई पड़ोसी देश की यात्रा से वहां दंगे भड़के।

बनर्जी ने परोक्ष रूप से सिद्दिकी का संदर्भ देते हुए कहा, ‘एक नया व्यक्ति आया है जो राज्य में अल्पसंख्यक मतों को बांटने का प्रयास कर रहा है और उसे भाजपा से इसके लिए रुपए मिल रहे हैं।

बता दें कि सिद्दिकी नीत आईएसएफ का माकपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन है। बनर्जी ने जोर दिया, ‘‘वह सांप्रदायिक बयान दे रहे हैं लेकिन उसका असर नहीं होगा।

उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह निर्वाचन आयोग को राज्य में पुलिस अधिकारियों के ताबदले के लिए निर्देश दे रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

Meenakshi Natarajan : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन क्यों हुआ रद्द, कांग्रेस ने किया EC का घेराव, अब क्या होगा पार्टी का अगला कदम

मिसाइलें तैयार! भारत ने पहली बार तैनात किए 'रेडी-टू-फायर' परमाणु हथियार, दुनिया में खलबली

महंगाई, इम्पोर्ट ड्यूटी और पीएम की अपील, सूरत में सोने के व्यापार में 80% की भारी गिरावट, लोग शेयर बाजार की ओर मुड़े

यूपी में डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

अगला लेख