Hanuman Chalisa

बंगाल चुनाव : ममता बनर्जी का निर्वाचन आयोग से अनुरोध- मतदान के बाकी चरण 1 या 2 बार में कराएं...

Webdunia
सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (16:25 IST)
चकुलिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वह राज्य में पूर्ववत कार्यक्रम के अनुसार चुनाव संपन्न कराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। बनर्जी ने जोर देते हुए कहा कि राज्य में आखिरी 3 चरणों का मतदान 1 बार में या 2 दिन में कराने से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का प्रकोप एक हद तक कम हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने बाकी चरणों के चुनाव एक बार में नहीं कराने का फैसला भाजपा के कहने पर किया होगा। उन्होंने उत्तरी दिनाजपुर के चकुलिया में एक रैली में कहा कि आयोग को सार्वजनिक स्वास्थ्य को तरजीह देनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं हाथ जोड़कर निर्वाचन आयोग से अनुरोध करती हूं कि अगले तीन चरणों का मतदान एक दिन में कराएं। अगर एक दिन में नहीं हो सकता तो दो दिन में करा लें और एक दिन बचा लें।उन्होंने कहा, आप भाजपा के कहने पर अपना फैसला मत लीजिए। कृपया चुनाव का कार्यक्रम कम करके जनता के स्वास्थ्य को बचाइए। भले एक ही दिन बच जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और उनकी पार्टी का कोई नेता घने इलाकों में कोई रैली नहीं करेंगे। बनर्जी ने नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर पिछले छह महीने में पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप भी लगाया। भाजपा को ‘दंगाइयों और जंग भड़काने वालों’ की पार्टी बताते हुए बनर्जी ने रैली में उपस्थित लोगों से कहा, उन्हें (भाजपा नेताओं को) बंगाल को गुजरात नहीं बनाने दें।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख