Hanuman Chalisa

‘तीन बकरियां और तीन गाय’ बस इतनी सी संपत्‍त‍ि वाली बीजेपी की इस उम्‍मीदवार की जीत की देशभर में है चर्चा

Webdunia
सोमवार, 3 मई 2021 (12:44 IST)
पश्‍चिम बंगाल के चुनाव में कई दिग्‍गज हार गए, लेकिन यहां के सालतोरा निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर आईं दिहाड़ी मजदूर  की पत्नी चंदना बाउरी के लिए पूरा सोशल मीड‍िया बधाईयां दे रहा है।

30 साल की चंदना बाउरी ने तृणमूल कांग्रेस के संतोष कुमार मोंडल को 4,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। उनकी जीत को लोग आम महिला की जीत बता रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने उनको जमकर बधाई दे रहे हैं।

उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, तीन बच्चों की मां चंदना बाउरी के पास सिर्फ 31,985 रुपये की संपत्ति है। जबकि उनके पति की संपत्ति 30,311 है। उनके पति मिस्त्री का काम करते हैं। दंपति के पास तीन बकरियां और तीन गाय हैं।

उन्होंने मार्च में न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था, 'टिकटों की घोषणा से पहले मुझे नहीं पता था कि मुझे विधान सभा चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में चुना जाएगा। कई लोगों ने मुझे नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन मुझे नहीं लगा कि मैं यह उपलब्धि हासिल कर पाऊंगा'

ट्विटर पर चंदना बाउरी के जीतने की खबर से समर्थकों में खुशी की लहर है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने बिना किसी राजनीतिक कनेक्शन के इसे "आम महिला" की जीत बताया।

सालतोरा निर्वाचन क्षेत्र से पिछले दो बार तृणमूल के स्वपन बारुई ने जीता था। इस बार टीएमसी ने संतोष कुमार मोंडल को सीट से उतारा था।

294 सदस्यीय विधानसभा में 292 सीटों के लिए हुए चुनावों में अब तक घोषित परिणामों एवं रुझानों के अनुसार सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर और मुख्य विपक्षी बीजेपी कुल 77 सीटों पर आगे हैं जबकि लेफ्ट को एक सीट मिली है। 2016 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल को 211 सीटें मिली थीं जबकि बीजेपी के खाते में महज तीन सीटें थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख