Hanuman Chalisa

बंगाल की सियासत में ‘तोलाबाज’ की एंट्री, ममता ने बताया क्‍या होता है मतलब

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (16:50 IST)
बंगाल की सियासत में अब एक ऐसे शब्‍द की एंट्री हो गई है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ममता बनर्जी ने बताया 500 रुपए की चोरी करने वाले शख्स को तोलाबाज कहते हैं। ममता बनर्जी ने पूछा कि बीजेपी से जुड़े लोग जो करोड़ों की चोरी कर रहे हैं उन्हें क्या कहेंगे।

20 मार्च को पीएम मोदी ने खड़गपुर में सभा की। उन्‍होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की शहादत के जिक्र के साथ ही कहा कि खेला होबे शेष, विकास आरंभ होगा। इसेक साथ ही ममता बनर्जी के भतीजे पर निशाना साधा और कहा कि पूरे देश में सिंगल विंडो सिस्टम का अर्थ कुछ और है, लेकिन यहां तो भाइपो विंडो सिस्टम है।

बीजेपी के नेता बार बार अपनी रैलियों में तोलाबाज शब्द का जिक्र करते हैं, जिसके बारे में ममता बनर्जी ने बताया कि आखिर तोलाबाज किसे कहते हैं और इसके साथ ही मोदी सरकार पर निशाना भी साधा।

खजूरी में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई आम आदमी 500 रुपये चुराता है तो उसे 'तोलाबाज़' कहा जाता है। करोड़ों रुपए की चोरी करने वाली भाजपा सरकार को हम क्या कहते हैं? 'तोलाबाज़ का सामंती जमींदार' ? उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि बीजेपी के पास बंगाल में मुद्दों की कमी है, उसके नेता मानसिक दिवालिएपन के शिकार हैं, ऐसे में आप उनसे कुछ बेहतर उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

पूर्व मेदिनीपुर जिले में अपनी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के परिवार पर जुबानी हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा- अच्छा हुआ कि मीर जाफरों ने पार्टी छोड़ दी। मुझे राहत मिली है। उनके जाने से हम लोग बच गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख