Hanuman Chalisa

क्यों 37 साल तक महिला होने का राज छिपाए रखा मुथु मास्टर ने , हैरान कर देगी एक मजबूर मां की ये कहानी

WD Feature Desk
गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (14:31 IST)
Tamil Nadu Woman Became Man For 37 Years For Her Daughter Sake : तमिलनाडु के कट्टुनैक्कनपट्टी गांव में रहने वाली 57 साल के मुथु मास्टर की कहानी बेहद अद्भुत और हैरान करने वाली है। 37 सालों तक उन्होंने अपने आसपास के लोगों से यह राज छिपाए रखा कि वे एक महिला हैं। उन्होंने पुरुषों की तरह जीवन जिया, बाल कटवाए, बीड़ी पी और यहां तक कि कई महिलाओं के प्रपोजल भी ठुकरा दिए। मुथु मास्टर के हाथ पर उन महिलाओं के नाम गुदे देखे जा सकते हैं जिन्होंने इन 37 सालों में उन्हें प्रपोज किया। जानने लायक बात यह है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जिसने एक महिला को पुरुष बनकर रहने पर विवश कर दिया। आइए वेबदुनिया हिंदी पर आज जानते हैं एक महिला से पुरुष बनी मुथु मास्टर की ये अनोखी कहानी। 

शादी के बाद पति की मौत और एक नया जीवन
मुथु मास्टर की शादी के 15 दिन बाद ही उनके पति की मृत्यु हो गई। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि वे गर्भवती हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। एक अकेली महिला के रूप में समाज में जीना उनके लिए बहुत मुश्किल था। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश भी की गई। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी के लिए खुद को पुरुष बनाकर जीने का फैसला किया।

महिला से पुरुष बनने का सफर
मुथु मास्टर ने एक कमीज और धोती खरीदी और अपना सिर मुंडवा लिया। ऐसा करने से पहले वह मंदिर गईं और ईश्वर के सामने उन्होंने अपनी परिस्थितियों को रखा। इसके बाद उन्होंने पुरुषों की तरह कपड़े पहनना शुरू कर दिया और बीड़ी पीना सीख लिया। ऐसा उन्होंने अपने आसपास के लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए किया कि वे एक पुरुष हैं।

कई महिलाओं ने किया प्रपोज
मुथु मास्टर जब चेन्नै के पोरूर में रसोइया का काम करते थे, तब कई महिलाओं ने उन्हें प्रपोज किया था। लेकिन उन्होंने किसी को भी अपना सच नहीं बताया। कमल की बात यह है कि पुरुष के रूप में रह रहे मिठू मास्टर के महिला होने पर कभी किसी ने शक नहीं किया। उन्होंने एक पुरुष के रहन-सहन को इतनी गहराई से अपना लिया कि वे सचमुच पुरुष की तरह दिखने और बर्ताव करने लगीं।

एक महिला के लिए जीवन की चुनौतियां
मुथु मास्टर ने एक अकेली महिला के रूप में जीवन की कठिनाइयों को बहुत करीब से देखा था। उन्हें कई बार छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था। इसलिए उन्होंने खुद को सुरक्षित रखने के लिए पुरुष बनने का फैसला किया।

ALSO READ: गंजी लड़की से कौन करेगा शादी?, सवाल के जवाब में छोड़ दिया विग पहनना 
समाज और महिलाएं
मुथु मास्टर की कहानी हमें समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में भी सोचने पर मजबूर करती है। एक महिला को समाज में जीने के लिए कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यह इस कहानी से स्पष्ट होता है।

मुथु मास्टर की कहानी एक ऐसी कहानी है जो हमें जीवन के बारे में कई सवाल करने पर मजबूर करती है। यह कहानी हमें सिखाती है कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। अगर हम दृढ़ निश्चयी हों तो हम किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।


सम्बंधित जानकारी

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख