Hanuman Chalisa

बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब

WD Feature Desk
बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (17:10 IST)
Neehar Sachdeva Viral Wedding: फैशन इन्फ्लुएंसर निहार सचदेवा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बिन बालों की इस दुल्हन को लाल जोड़े में देख कर लोग हैरान हैं। अपनी शादी में निहार सचदेवा ने इस तरह खुद को संवारा और समाज की उस सोच को झुठला दिया जो खूबसूरती को तय मापदंडों के हिसाब से परखती है। बिना विग पहने अपने 'बाल्ड लुक' में दुल्हन बनी इस लड़की के चेहरे पर जो आत्मविश्वास और खुशी थी उसने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी सराहना कर रहे हैं और शादी के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।  

 
ब्राइडल लुक की हो रही तारीफ: निहार के इस लुक को देख जहाँ एक तरफ लोग आवक हैं वहीं उनके आत्मविश्वास को देख कर लोग उनकी सराहना भी कर रहे हैं। ट्रेडिशनल लाल जोड़े में निहार ने अपने गंजे सर पर मांग टीका भी पहना है। इतना ही नहीं निहार ने अपनी शादी में उन लोगों को भी इनवाइट किया, जो कभी उनके गंजेपन का मज़ाक उड़ाते थे। निहार के इस कदम से उन्होंने साबित कर दिया कि किसी महिला का सबसे कीमती गहना उसका आत्मविश्वास है, ना कि रूप-रंग या कद-काठी।  

अलग है निहार की कहानी : सिर के बाल किसी महिला की सुंदरता के लिए बहुत मायने रखते हैं। कवियों से लेकर शायरों तक ने औरत के खूबसूरत बालों की तारीफ़ में कितना कुछ लिखा है। लम्बे खूबसूरत घने बाल महिला की सुन्दरता के महत्वपूर्ण मानकों में से एक माने जाते हैं और खूबसूरती को पूर्णता प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर किसी लड़की को अपने बाल हमेशा के लिए खो देना पड़ें तो ये किसी के लिए भी दर्दनाक हो सकता है।

किस बीमारी की वजह से नहीं हैं निहार के बाल : भारत में जन्मी और यूएस में रहने वाली निहार  सचदेवा बचपन से ही एलोपेसिया से पीड़ित थीं। एलोपेसिया एरीटा एक आम ऑटोइम्यून बीमारी है जो सिर के छोटे, गोल क्षेत्रों में बालों के झड़ने का कारण बनती है। निहार  सचदेवा में एलोपेसिया होने का पता तब चला था जब वह सिर्फ छह महीने की थीं। इस स्थिति में शरीर के विभिन्न हिस्सों से बाल खोने लगते हैं जिनमें सिर के बाल भी शामिल होते हैं। ALSO READ: गंजी लड़की से कौन करेगा शादी?, सवाल के जवाब में छोड़ दिया विग पहनना

निहार  का परिवार उनकी इस स्थिति को गुप्त रखना चाहता था इसलिए वे जब भी बाहर जाती थी, यहां तक ​​कि स्कूल जाते समय भी उन्हें विग पहननी होती थी। सालों तक उन्होंने अपनी इस स्थिति को छुपाया, लेकिन आखिरकार निहार  ने अपना सिर मुंडवाने और इसका जश्न मनाने का फैसला किया। उन्होंने एक पार्टी आयोजित कर उन सभी लोगों को आमंत्रित किया जो उनके गंजेपन का मजाक उड़ाते थे। उनके इस जज़्बे को लोगों से बहुत सम्मान और समर्थन मिला। ALSO READ: कौन हैं राजस्थान की हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव जिन्होंने UN में बढ़ाया देश का मान


 



सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख