Sologamy: मैं हूँ मिसेज माइसेल्फ

डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
गुरुवार, 9 जून 2022 (11:22 IST)
गुजरात की क्षमा बिंदु की वजह से सोलोगैमी शब्द इन दिनों चर्चा में हैं। गूगल सर्च इस शब्द से भरा पड़ा है। लोगों के बीच प्रचलित हो रहे सोलोगैमी शब्द के बारे में अपनी अपनी समझ से कयास लगाए जा रहे हैं। कोई लड़की को गलत, मेन्टल, साहसी, बोल्ड, अटेंशन सीकर आंक रहा है। व्यक्तिगत रूप से बिंदु जी के बारे में जाने कोई भी टिप्पणी करना बेहद ही गैरपेशेवर होगा। हालांकि सोलोगैमी के मनोविज्ञान पर मैं ये कह सकता हूँ कि यह घटना बेहद सामान्य घटना से लेकर मन के घावों से भरी हो सकती है। इतिहास के हिसाब से यह नई घटना नहीं है।

इसके कई कारण देखने को मिलते हैं कई बार महिलाओं को लगता है कि वो खुद के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से रह सकती हैं, उनका और किसी के साथ रहना मुश्किल होगा। सोलोगैमी अपनाकर लड़कियां खुद से और जीवन से जुड़ाव महसूस करती हैं और स्वयं को माफ कर पाना ज्यादा आसान होता है। आत्मा के घावों में मलहम स्वयं को स्वीकार करके ही लगाया जा सकता है। कई बार रिश्तों में बार बार समस्याएं आना सोलोगैमी की तरफ मोड़ सकता है।  बचपन के कटु अनुभव, अत्यधिक प्रशंसा,  गुणवत्ता हीन पैरेंटिंग के चलते कई बार स्वयं के प्रति प्यार इतना ज्यादा हो जाता है जिसे हम नारसिससिस्टिक पर्सनालिटी स्वभाव कहते हैं, इसकी उपस्थिती में भी लोग सोलोगैमी के लिए जा सकते हैं।
 
एक बात तो तय हैं कि कोविड के बाद लोगों के जीवन के प्रति नज़रिए में बेहद परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पोस्ट कोविड सोलोगैमी के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। सोलोगैमी का अभ्यास पिछले दो दशकों से देखने को मिल रहा है। हालांकि भरभराते भावों, रिश्तों के चलते इस दशक में सोलोगैमी एक न्यू नार्मल सा बन सकता है। लेकिन जरूरत है कि समाज एक जुट होकर स्नेह का प्रवाह करे ताकि सेल्फडिवोर्स ही न हो,स्वयं से प्यार कर रहा व्यक्ति ही दूसरे से जुड़ सकता है।

व्यक्ति अपने विवेक से अपने लिए जो भी निर्णय ले रहा है जिससे समाज और उसके आसपास और स्वयं उस व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा है तो हमें उस निर्णय के बारे में धारणा बनाने से बचना चाहिए।

हो सकता है कुछ दिनों में यह सोलोगैमी एक लिंग विशेष तक सीमित न हो और हमारी मुलाकात हो  "Mr.Myself" से।
 
( लेखक जाने माने मनोचिकित्सक हैं और समाज में अपने नवाचारों, विचारों के लिए प्रख्यात हैं)
 

सम्बंधित जानकारी

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सीधे किडनी पर वार करता है क्रिएटिनिन, जानिए बॉडी में क्रिएटिनिन बढ़ने से क्या होता है?

चैत्र नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? जानें 9 दिन के 9 रंगों का शुभ महत्व

क्यों नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते चबाकर, जानिए क्या कहता है विज्ञान

रमजान के आखिरी जुमा मुबारक के साथ अपनों को दें ये खास संदेश

रोजाना एक कटोरी दही खाने के सेहत को मिलते हैं ये फायदे

अगला लेख