Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आपको भी ऑफिस में नींद आती है? जानिए क्या है वजह

हमें फॉलो करें क्या आपको भी ऑफिस में नींद आती है? जानिए क्या है वजह
रात में भरपूर नींद लेने के बाद भी क्या आपको अगले दिन ऑफिस में काम के दौरान उबासियां और नींद आने लगती है? यदि हां तो इसकी कई वजह हो सकती हैं, जिन्हें मालूम होने पर आप किसी भी समय नींद आने की समस्या से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं ऑफिस में नींद आने के 4 कारण :
 
1. काम की व्यस्तता में पानी पीना भूल जाना या कम पानी पीना। शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होने लगती है जिसके बाद नींद आने लगती है।        
 
2. यदि आपको एनीमिया हों यानी कि शरीर में आयरन या विटामिन की कमी होना, जो की रेड ब्लड सेल्स बनाते है फिर ये रेड सेल्स आपके फेफड़ों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं, उनकी कमी होने पर शरीर के हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम बाधित होता है और नींद मेहसूस होने लगती है।
 
3. यदि आप अवसाद से पीड़ित हैं यानी कि डिप्रेशन में है तब भी आपको नींद आती है। दुखी व उदास होने पर आप कमजोर और थका हुआ महसूस करते है। ऐसे में दो स्थिति बनती है, या तो आपको बहुत अधिक नींद आती है या नींद ही उड़ जाती हैं और कोशिश करने पर भी नहीं आती।
 
4. ऑफिस आने की पिछली रात या पिछली कई रातों में यदी आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही हों तो आपको ऑफिस में उबासियां और नींद आएगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेहत और सौन्दर्य को बनाए रखना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 7 पेय पदार्थ