गणेश स्थापना से पहले, घर के इन कोनों को जरूर करें साफ...

Webdunia
इस बार गणेश स्थापना से पहले अपने घर के इन छुपे कोनों के बारे में भी जरुर जान लें, जहां अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। घर की साफ-सफाई केवल घर को सुंदर दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि साफ-सुथरा घर आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। वैसे तो आप अपना घर साफ रखने में कोई कमी नहीं रखते होंगे लेकिन घर में कुछ जगह, हिस्से व कोने ऐसे होते हैं, जहां आमतौर पर लोगों का ध्यान नहीं जा पाता और इन्हीं जगहों पर कीटाणु अपना घर बना लेते हैं।
 
आइए, आपको बताएं, घर के ऐसे ही छिपे कोनों के बारे में, जिनकी नियमित सफाई जरूरी है :

1. किचन में बने रैक जिनमें आप बर्तन रखते हैं, इन पर आपका कम ही ध्यान जाता है, लेकिन इनमें बहुत  धूल जमती है।
 
2. जहां आप खाना पकाते हैं उसके ऊपर के हिस्से में धुएं के कारण काफी गंदगी जम जाती है, जिसे यदि  नियमित साफ न किया जाए तो यह सख्‍त हो जाती है और फिर इसे साफ करने में बहुत मुश्किल आती है।
 
3. आपके पूरे घर में जितने भी स्विच बोर्ड हैं, उन्हें रोजाना साफ करना चाहिए क्योंकि यहां कीटाणु आसानी से  पनपते हैं।
 
4. घर की खिड़कियों को भी रोजाना साफ करना चाहिए, लेकिन बाथरूम और किचन की खिड़कियों पर खास  ध्यान दें, यह ज्यादा गंदी होती हैं।

5. बाथरूम और किचन के एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड में भी बहुत गंदगी जमती है, इन्हें भी कुछ दिनों के अंतराल  में साफ करते रहें।
 
6. घर के सारे नल, गीजर के ऊपर व टांड पर सालों तक गंदगी जमा रहती है। इनकी सफाई त्योहारों के  अलावा भी नियमित होनी चाहिए।
   
7. ट्यूबलाइट व बल्ब के ऊपरी हिस्से, पेंटिंग के पीछे की दीवार को भी साफ करते रहना चाहिए।

ALSO READ: किराने की ये 7 चीजें जिन्हें आपको MRP पर कभी नहीं खरीदना चाहिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

30 की उम्र के बाद महिलाओं में दिखें ये 7 लक्षण तो हो सकती है कैल्शियम की कमी

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

अगला लेख