निदा डार के नाबाद अर्धशतक से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बनाए 137 रन

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (14:42 IST)
शुक्रवार को सिलहट में चल रहे महिला एशिया कप के मुकाबले में निदा डार के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 6 विकेट खोकर 137 रन बना लिए। निदा डार ने अपना छठवां टी-20 अर्धशतक बनाया और 37 गेंदो में 56 रन जड़े, वह अंत तक आउट नहीं हुई। वहीं भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों का हालांकि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ यह सुधरा प्रदर्शन रहा। उसे गुरूवार को थाईलैंड से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा था।

निदा ने अपने पांवों का अच्छा इस्तेमाल किया, विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ। उन्होंने 37 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाये। उनके अलावा पाकिस्तान की कप्तान बिसमाह मारूफ ने 32 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने 58 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभायी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख