अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस 2025: जानें भारत की 10 नारियों के चर्चित किस्से

WD Feature Desk
सोमवार, 3 मार्च 2025 (16:35 IST)
International Womens Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को जश्न मनाने का दिन है। यह दिन महिलाओं के समानता के अधिकार के लिए आंदोलन को भी याद करता है। भारत में कई ऐसी महिलाएं हुई हैं जिन्होंने अपने साहस, बुद्धिमानी और दृढ़ संकल्प से समाज में बदलाव लाए हैं। इनमें से कुछ चर्चित किस्से यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं :ALSO READ: इस महिला दिवस खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार
 
1. कस्तूरबा गांधी : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी का बायां हाथ बनकर और उनके कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
 
2. रानी लक्ष्मीबाई : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना थीं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में अद्वितीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। उनकी मृत्यु आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
 
3. सरोजिनी नायडू : सरोजिनी नायडू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और राजनीतिज्ञ थीं। उन्हें 'भारत कोकिला' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।
 
4. सावित्रीबाई फुले : सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई।
 
5. अरुणा आसफ़ अली : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रही अरुणा आसफ अली का जन्म नाम अरुणा गांगुली था। वे एक भारतीय शिक्षिका, राजनीतिक कार्यकर्त थीं। उन्हें 1942 में भारत छोडो आंदोलन के दौरान, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा/ ध्वज फहराने के लिए जाना जाता है।ALSO READ: 2025 में क्या है विमेंस डे की थीम? जानिए 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है ये दिन?
 
6. इंदिरा गांधी : इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने 1971 में बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें 'आयरन लेडी' के नाम से जाना जाता है।
 
7. अरुंधति रॉय : सुज़ेना अरुंधति राय अंग्रेजी की एक भारतीय लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 'द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स' नामक उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार जीता। उन्होंने नर्मदा बचाओ आंदोलन में भी भाग लिया।
 
8. मेधा पाटकर : मेधा पाटकर एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नर्मदा बचाओ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने आदिवासियों और किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। वे भारत में अन्याय का सामना कर रहे आदिवासियों-दलितों, किसानों-मजदूरों और महिलाओं के लिए सामाजिक मुद्दों पर कार्य करती हैं।
 
9. मदर टेरेसा : मदर टेरेसा एक कैथोलिक नन थीं जिन्होंने अपना जीवन गरीबों और असहायों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
10. कल्पना चावला : कल्पना चावला एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थीं। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं तथा अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ भी थीं। उन्होंने कोलंबिया अंतरिक्ष यान आपदा में अपनी जान गंवाई।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी 
किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
ALSO READ: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दी में अनूठा निबंध

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या नवजात को पीलिया होने पर धूप में लिटाना है सही, जानिए ये फैक्ट है या मिथ

ऑफिस जाने से पहले इन 5 मिनट की स्ट्रेचिंग से मिलेगी दिन भर के लिए भरपूर एनर्जी, आप भी करके देखिये

2025 में क्या है विमेंस डे की थीम? जानिए 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है ये दिन?

क्या डायबिटीज के पेशेंट खा सकते हैं केला, ये पढ़े बिना आपकी जानकारी है अधूरी

जान लीजिए बीमार बच्चों को खिलाने-पिलाने से जुड़े मिथक की सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दी में अनूठा निबंध

इडली के शौकीन सावधान! बाजार में बनी इडली में मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व

रमज़ान : खानपान और सेहत

रोजाना खाली पेट टमाटर का जूस पीने से शरीर का हो जाएगा काया कल्प, जानिए फायदे

इस महिला दिवस खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार

अगला लेख