Hanuman Chalisa

पीरियड्स के दौरान क्यों मिलना चाहिए महिलाओं को छुट्टी? इस महिला दिवस जानें अपनी प्राथमिकता

यूरोप के इस देश में मिलती है पीरियड्स के दौरान पेड लीव

WD Feature Desk
Menstrual Leave
  • केरल में विश्वविद्यालयों की छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी।
  • स्पेन, यूरोप का पहला देश जो महिलाओं को पीरियड्स लीव देगा।
  • पीरियड्स के दौरान घंटों तक सफर करके ऑफिस जाना कठिन होता है।
Menstrual Leave : महिलाओं के लिए पीरियड्स लीव क्यों जरूरी है? यह सवाल उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो नियमित रूप से मासिक धर्म के समय बाहरी काम करती हैं। उन्हें हर महीने इस समय में कई तरह की तकलीफें होती हैं, जो उनके काम को मुश्किल बना सकती हैं। विशेषकर, किसी भी कार्यक्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए, यह दौर अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। इसी कारण समय-समय पर, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को आराम देने के लिए अवकाश की मांग की जाती है। ALSO READ: वर्किंग वुमन अपनी मेंटल हेल्थ को ऐसे कर सकती हैं बूस्ट, जानें 7 टिप्स
 
केरल में दी गई पहली बार पीरियड्स लीव:
जनवरी 2023 में, केरल सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी देने का ऐलान किया। राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु द्वारा यह निर्णय लिया गया था। वास्तव में, कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) ने भी इस दिशा में कदम उठाया और फीमेल स्टूडेंट्स को छुट्टी देने का निर्णय लिया था। इस निर्णय का स्वागत करते हुए, सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इसे लागू करने का निर्णय लिया।
दूसरे देशों में पीरियड्स लीव की व्यवस्था:
इस साल 2023 फरवरी में, स्पेन, यूरोप का पहला देश बनकर, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान Paid Leave देने का कानून बनाया। स्पेन में महिलाएं पीरियड्स के दौरान तीन दिनों की छुट्टी ले सकेंगी।
 
मासिक धर्म के समय पेड लीव के बारे में, जापान, ताइवान, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया और जाम्बिया जैसे अन्य देशों ने विभिन्न नीतियों पर काम कर रहे हैं। (Menstrual leave in other countries)
 
साथ ही कई देशों में कुछ कंपनियों ने कानूनी अनिवार्यता के बिना पीरियड अवकाश शुरू किया है। उदाहरण के लिए, ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड 'फ्यूचर सुपर' ने साल में 6 दिनों का, भारतीय फूड डिलीवरी स्टार्टअप जोमाटो ने 10 दिनों का, और फ्रांसीसी फर्नीचर कंपनी लुई ने 12 दिनों का पीरियड लीव देना शुरू की है।
 
पीरियड्स के दौरान क्यों हैं छुट्टी की ज़रूरत?
  • पीरियड लीव्स प्राप्त होने पर महिलाएं इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दे सकती हैं और स्वयं को आराम करने के लिए भी वे समय दे सकती हैं। यह उनकी काम करने की क्षमता में वृद्धि करेगा।

ALSO READ: लड़कियों की जिंदगी को मोए-मोए कर रही रील्‍स की लत! इंस्‍टा पर रोज साढ़े 9 करोड़ शेयरिंग, एक दिन में 100 मिनट बर्बाद

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

रानी दुर्गावती के बलिदान की कहानी की 3 खास बातें

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

अगला लेख