Hanuman Chalisa

महिला दिवस 2021 : गृहिणियों के लिए व्यक्तित्व निखारने के खास 18 टिप्स

Webdunia
Womens Day 2021
 
अगर आप नौकरीपेशा महिला नहीं है, इसका ये मतलब नहीं कि आपको अपनी पर्सनालिटी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आप चाहे गृहिणी ही क्यों न हो, लेकिन आपका व्यक्तित्व भी दमदार होना चाहिए, क्योंकि आप पूरा घर और घर के सभी सदस्यों को संभालती हैं, इसलिए आप होम मैनेजर हैं। ऐसे में आपकी बातचीत का तरीका और व्यक्तित्व भी प्रभावी होना जरूरी है। तभी घर के छोटे-बड़े सभी सदस्य आपकी बात मानेंगे और आपका सम्मान करेंगे।
 
आइए, जानते हैं व्यक्तित्व निखारने के 18 जरूरी टिप्स -
 
1. अपनी आवाज पर ध्यान दें, बहुत ऊंचे स्वर में चिल्ला-चिल्लाकर न बोलें।
 
2. बोलते समय विषय का पर्याप्त ज्ञान हो इसका ध्यान रखें।
 
3. बिना सोचे-समझे कभी न बोलें। बोलते समय अवसर व स्थान का विशेष ध्यान रखें। बाजार, अस्पताल आदि में धीरे बोलें।
 
4. दो लोगों के बीच कभी न बोलें। न ही बिन मांगे अपनी सलाह दें।
 
5. दूसरों की बात ध्यान से सुनें, तभी बोलें। साथ ही उनकी रुचि का ध्यान रखकर बोलें। 
 
6. बोलते समय बेवजह न हाथ नचाएं, न आंखें मटकाए न दूसरों को छुए या हाथ मारें।
 
7. कुछ खाते हुए कभी न बोलें। बोलते समय थूक के छींटें दूसरों पर न उड़ाएं।
 
8. किसी दूर खड़े व्यक्ति से दूर से ही चिल्लाकर बात करने की कोशिश न करें, पास जाकर बोलें।
 
9. बच्चों के स्कूल में उनकी अध्यापिकाओं आदि से शिष्टाचार से बोलें।
 
10. अपने उच्चाधिकारी होने का मान करते हुए अपने मातहतों को तुच्छ न समझें।
 
11. बच्चों के सामने उनके टीचर्स व रिश्तेदारों के लिए अपशब्द न कहें।
 
12. अपने पद की गरिमा बनाए रखें एवं ऐसी स्थिति से बचें कि आपसे छोटा व्यक्ति आपको जवाब दे जाए।
 
13. सेवक या किसी भी बाहरी व्यक्ति से अपने घर की बातें न करें, न ही उनके सामने बहस व गाली-गलौज करें।
 
14. अपनी गलत बात को सही सिद्ध करने के लिए बहस न करें। न ही चिल्ला-चिल्लाकर उसे सही सिद्ध करने की कोशिश करें।
 
15. अपने से बड़ों के लिए अपशब्द उनकी पीठ पीछे भी न कहें।
 
16. किसी के मुंह से निकली बात का मजाक अन्य लोगों के सामने न उड़ाएं। न ही भरी महफिल में किसी को शर्मिंदा करें।
 
17. एक-दूसरे की बात इधर से उधर न करें। एक कान से सुनें, दूसरे से निकाल दें।
 
18. इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख