Hanuman Chalisa

विश्व महिला दिवस : इन 10 प्रश्नों से जानें कि आप कितना सम्मान करते हैं नारी का

WD Feature Desk
Women's Respect Day : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस महिला अधिकार और सम्मान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाते हैं। हमारे देश में महिला को देवी और गृहलक्ष्मी माना जाता है। संपूर्ण विश्‍व में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अपमान की खबरें हम पढ़ते रहते हैं। चलिए 10 प्रश्नों से आपका एक टेस्ट हो जाता है कि आप कितना करते हैं महिलाओं का सम्मान।
ALSO READ: ये हैं गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट
1. क्या किसी बस, ट्रेन या सार्वजनिक स्थल पर खड़ी महिला को सीट देने के लिए आप पहल करते हैं, या फिर आप अपनी सीट पर बैठे-बैठे उन्हें परेशान होता देखना पसंद करते हैं?
 
2. क्या आप किसी महिला को उसके अच्छा या बुरा दिखने पर घूर-घूरकर ऊपर से नीचे तक बार-बार देखते हैं, या एक बार नजर देखने के बाद दूसरी बार ऐसा नहीं करते?.
 
3. किसी महिला की गलती होने पर आप उससे बदतमीजी से बात करते हैं, या सामान्य तरीके से उसे समझाने का प्रयास करते हैं?
ALSO READ: रवांडा की संसद में महिलाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी, भारत की सुई अभी भी अटकी हुई
4. सड़क पार कर रही, या वहां से गुजर रही महिला या किशोरी पर क्या आप अच्छा या बुरा कमेंट करते हैं, या सहयोगात्मक रवैया जताकर उसे निकलने के लिए रास्ता देते हैं?
 
5 क्या महिलाओं की निजता से जुड़ी किसी बात पर आप अकेले में या समूह में खि‍सियाकर अपनी हंसी छुपाने का प्रयास करते हैं?
 
6. क्या आपने कभी महिला या किसी युवती को अवांछित रूप से छूने का प्रयास किया है? अपने अनुसार परिस्थि‍ति न बनने या आपकी बात न मानने पर आप महिलाओं के चरित्र को लेकर सवाल उठाते हैं ?
Womens Day
7. कुछ स्थि‍तियों में क्या आप महिलाओं की मदद सिर्फ इसलिए करते हैं, कि आपको उन पर दया आ रही हो?
 
8. क्या आप अपने घर में या बाहर महिलाओं के लिए अपशब्द या गाली का प्रयोग करते हैं, या फिर उनपर हथ उठाने का प्रयास करते हैं?
ALSO READ: महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को दें ये 5 खास गिफ्ट
9. क्या आप महिलाओं को केवल उसकी देह की दृष्टि से देखते हैं, या फिर उसका अपना कोई व्यक्तित्व और अस्तित्व है इस पर यकीन करते हैं?
 
10. किसी महि‍ला के सफल होने या प्रतिष्ठा और कार्य के मामले में आपसे आगे निकल जाने की स्थि‍ति में आप उसका उत्साहवर्धन करते हैं, या उसका उत्साह कम करने का प्रयास करते हैं ?
 
इन सारे सवालों के सही जवाब आप खुद जानते हैं, लेकिन अगर आपके जवाब, सही जवाबों से मेल नहीं खाते, तो आपको एक बार विचार करने की आवश्यकता है, खुद के लिए...कि क्या आप सच में नारी का सम्मान करते हैं।
 
- प्रीति सोनी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख