देश की वो 10 बड़ी ‘हस्‍तियां’ जिन्‍होंने साल 2022 में हमेशा के लिए कहा ‘अलविदा’

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (16:11 IST)
साल 2022 कई मायनों में उपलब्‍धि वाला रहा तो वहीं यह साल हजारों लोगों को मायूस कर के भी गया। साल 2022 में हादसे, हत्‍या और प्राकृतिक निधन के चलते देश के कई दिग्‍गजों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इनमें संगीत जगत की स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर से लेकर राजनीति के मुलायम सिंह तो वहीं औद्योगिक जगत के सायरस मिस्‍त्री और राहुल बजाज से लेकर शेयर बाजार के राकेश झुनझुनवाला और बिरजू महाराज से लेकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में किन बड़ी हस्‍तियों ने दुनिया को कहा अलविदा।

मुलायम सिंह यादव
2022 में सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव यूपी की राजनीति का एक बेहद स्‍थापित नाम थे। अब भी यूपी में यादव परिवार के बगैर सियासत के दाव-पेंच अधूरे हैं।

लता मंगेशकर
स्वर कोकिला व भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया। वे 92 साल की थीं। उनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था। लता मंगेशकर ने हिंदी समेत कई भाषाओं में हजारों गीत गाए। लता मंगेशकर नहीं होती तो भारतीय संगीत की दुनिया पूरी तरह से अधूरी होती।

बिरजू महाराज
पद्म विभूषण से सम्‍मानित और कथक सम्राट नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 17 जनवरी 2022 को हृदयाघात से निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। बिरजू महाराज कथक के पर्याय थे। वह लखनऊ के कालका बिंदादीन घराने के सदस्य थे। बिरजू महाराज का पूरा नाम बृज मोहन नाथ मिश्र था। उनका जन्म 4 फरवरी 1937 को लखनऊ के प्रसिद्ध कथक नर्तक परिवार में हुआ था।

राहुल बजाज
राहुल बजाज, बजाज समूह के मानद चेयरमैन राहुल बजाज का 12 फरवरी 2022 को निधन हो गया। साल 1965 में बजाज ग्रुप की बागडोर संभालने वाले राहुल बजाज 83 वर्ष के थे। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राहुल बजाज कॉर्पोरेट भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले अध्यक्षों में से एक थे।

पं. शिवकुमार शर्मा
ख्यात संतूर वादक पं. शिवकुमार शर्मा का 10 मई 2022 को निधन हो गया। बनारस के संगीत से उनका गहरा नाता था। भारतीय संगीत को उनके खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। शिव कुमार शर्मा का जन्म जम्मू में हुआ था। उन्होंने 13 साल की उम्र में संतूर सीखना शुरू किया था। इस महान शख्सियत ने 84 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

साइरस मिस्त्री
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का 4 सितंबर 2022 को मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया। ये हादसा तब हुआ जब साइरस मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे और कार एक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद कार में सीट बेल्‍ट के नियम और सख्‍त कर दिए गए।

राकेश झुनझुनवाला
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्‍त 2022 को निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। राकेश झुनझुनवाला ने 5 हजार रुपए से निवेश की शुरुआत की थी। उन्‍होंने हाल ही में अकासा एयरलाइंस पर भी निवेश किया था। इसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी झुनझुनवाला के पास थी। यह निवेश ऐसे समय में किया गया था, जब ज्यादातर विमानन कंपनियां घाटे में चल रहीं हैं।

सिद्धू मूसेवाला
29 मई 2022 को मानसा जिले में 28 साल के पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सिंगर थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में मानसा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। मूसेवाला ने छठी क्लास से हिप- हॉप गाना सुनना शुरू कर दिया था और बाद में हरविंदर बिट्टू से गाना सीखा था।

किरोड़ी सिंह बैंसला
राजस्थान के गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का  31 मार्च 2022 को निधन हो गया। बैंसला राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का बड़ा चेहरा थे। हालांकि, बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। किरोड़ी लाल बैंसला भारतीय सेना में कर्नल रहे हैं। उनके नेतृत्व में 2007 में राजस्थान में गुर्जरों ने बड़ा आंदोलन किया था। यह आंदोलन गुर्जरों को राजस्थान में आरक्षण दिलाने के लिए किया गया था। वे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख थे।

जमशेद जे. ईरानी
टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के ‘स्टील मैन’ कहे जाने वाले जमशेद जे. ईरानी का 1 नवंबर 2022 को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। स्टील सेक्टर में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें 2007 में पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया था। ईरानी चार दशकों से ज्‍यादा वक्‍त से टाटा स्टील से जुड़े थे।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख