Year ending 2022 : वर्ष 2022 में रही ये 10 भविष्यवाणियां चर्चा में, 5 हुई सत्य

Webdunia
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (16:38 IST)
वर्ष 2022 में नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, संत अच्युतानंद,  सहित कई तमाम भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां ट्रेंड में थी। इनमें से कई भविष्यवाणियों तो ऐसी थी जो हर साल रिपीट होती है और कुछ नई थी। हालांकि इनमें से कुछ के सच होने का दावा भी किया जाता रहा। आओ जानते हैं कि साल 2022 में कौनसी सी 10 प्रमुख भविष्यवाणियां चर्चा में रही और उनमें से कौनसी 5 सत्य हुई।
 
1. परमाणु बम फटेगा : भविष्यक्ताओं के अनुसार तीसरा विश्व युद्ध होगा और उस दौरान महा बम फटेगा यानी 2022 में परमाणु बम के विस्फोट से जलवायु परिवर्तन होगा।
 
2. ज्वालामुखी विस्फोट और विनाशकारी भूकंप होगा : भविष्यक्ताओं के अनुसार 2022 में विश्व के कई बड़े ज्वालामुखियों के फूट पड़ने की बात भी कही थी। इससे धरती की स्थिति बदलने की संभावना व्यक्त की गई थी। इसी के साथ विनाशकारी भूकंप की भविष्यवाणी भी की थी।
 
3. महान बाढ़ का साल होगा : भविष्यक्ताओं के अनुसार 2022 में महान बाढ़ आएगी जिसके चलते धरती के अधिकतर देश जलमग्न हो जाएंगे। भारत में होगा टिड्डियों का हमला। इस हमले में फसलों को भारी नुकसान होगा।
 
4. धरती से टकराएगा उल्कापिंड : भविष्यक्ताओं के अनुसार 2022 धरती से टकराएगी विशालकाय उल्कापिंड जिससे चारों ओर तबाही मच जाएगी। समुद्र में बड़ी चट्टान गिरेगी जिससे भयानक लहरें उठेंगी जो धरती के चारों तरफ फैल जाएंगी। कुछ ने धूमकेतु के धरती से टकराने की बात कही है।
 
5. महंगाई से जनता परेशान होगी : साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। भूख से लोग मरने लगेंगे। चारों और भुखमरी फैल जाएगी।
 
6. धरती पर छा जाएगा अंधेरा : प्राकृतिक और मानव निर्मित तबाही के चलते धरती पर 72 घंटे के लिए अंधेरा छा जाएगा। कई देशों में चल रहा युद्ध एक प्राकृतिक घटना के बाद समाप्त हो जाएगा। दुनिया में तीन दिन तक अंधेरा रहेगा जिसके बाद आधुनिक जीवन खत्म हो जाएगा। 
  
7. एलिजाबेथ द्वितीय : एक अन्य भविष्यवक्ता हन्ना कैरोल ने भविष्यवाणी की थी कि इसी साल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो जाएगा। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। अमेरिका के मैसाचुसेट्स के फॉक्सबोरो की रहने वाली 19 साल की हन्ना कैरोल ने साल 2022 के लिए 28 बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें क्वीन के निधन के बाद 10 भविष्यवाणियां सच साबित हो गई हैं। 
 
8. मानव रखेगा मंगल पर कदम : कई भविष्यवक्ताओं ने मंगल ग्रह को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। इसमें से एक यह थी कि मानव मंगल पर कदम रखेगा। 
 
9. एलियन से होगा मानव का सामना : बाबा वेंगा ने साल 2022 में एक नए घातक वायरस के सामने आने से लेकर एलियन के हमले तक की भविष्यवाणी की थी।
 
10. यूरोप का होगा पतन : नास्त्रेदमस ने यूरोप में महान युद्ध और बाबा वेंगा यूरोपीय देशों के पतन की बात कही थी। यूरोपीय देशों में इस्लामिक दबदबे के बढ़ने, ब्रिटेन द्वारा ब्रेक्सिट और रशिया-यूक्रेन का युद्ध इस भविष्यवाणी को सच साबित करता है।
 
ये 5 भविष्यवाणी हुई सच साबित :
 
1. यूरोप का पतन : इस वर्ष यूरोपीय देशों की आर्थिक हालात बहुत खस्ता होने के साथ ही वहां पर यूक्रेन और रशिया के युद्ध के नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसी के साथ ही यूरोप में वहां ने निवासियों की संख्या लगातार घट रही है और यूरोप के लगभग सभी देशों में प्रवासियों का संकट गहरा गया है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार आतंकवाद, मुस्लिम वर्चस्व और युद्ध के चलते 2025 तक यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी।
 
2. बाढ़ और टिड्डियां : इस वर्ष 2022 में बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी बाढ़ की समस्या देखने को मिली है। बाढ़ के कारण ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची थी। इस तो ऐसी जगह भी भारी बारिश हुई जहां कभी उम्मीद नहीं कि जा सकती थी। जैसे विश्व के रेगिस्तानी क्षेत्रों में भी भयानक बारिश देखने को मिली। इसी के साथ अमेरिका में भी कई क्षेत्रों में भारी बाढ़ के देखने को मिली। हालांकि टिड्डियों के हमले की बात करें तो मई, 2019 से फरवरी, 2020 तक पाकिस्तान से आए टिड्डी दलों ने भारत के सात जिलों में भारी नुकसान किया था। लेकिन इस साल यह हमला देखने को कम ही मिला।
 
3. ज्वालामुखी और भूकंप : इस वर्ष दुनिया के तीन इलाकों में सबसे बड़े ज्वालामुखी फटे हैं। अमेरिकी द्वीप हवाई पर मौजूद मौउना लोआ, इटली में मौजूद स्ट्रॉमबोली और इंडोनेशिया का माउंट सेमेरु ज्वालामुखी फट चुका है। इसके चलते आसपास के कई किलोमीटर के क्षेत्र में तबाही मची हुई है। धरती के भीतर हलचल बढ़ गई है और इससे धरती के वातावरण और जलवायु पर गंभीर असर हो रहा है। कई गांवों में राख ही राख फैल गई है। इंडोनेशिया में जो भूकंप आया था वह इस वर्ष का सबसे बड़ा भूकंप था।
 
4. महंगाई : कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद दुनिया की आर्थिक हालत पतली हो चली है। हर देश में महंगाई अपने उच्चतम शिखर पर है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में तो हालात बेकाबू हो चले हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, रशिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत सहित दुनिया के सभी देश महंगाई से जूझ रहे हैं। महंगाई की वजह से कई देशों में तो भोजन जुटाने में संघर्ष करना पड़ रहा है।
 
5. उल्कापिंड : हालांकि धरती पर किसी बड़े उल्कापिंड के गिरने की कोई खबर नहीं है, लेकिन वर्ष 2022 में उल्कापिंड की 3 ऐसी घटनाएं घटी थी जिसे लगभग सभी लोगों ने न्यूज चैनल पर देखा था। 14 दिसंबर की रात हर घंटे आसमान से गिरे 120 उल्कापिंड, जिसे जेमिनिड मीटियोर शॉवर कहा गया। जेमिनिड उल्का पिंडों की बारिश 4 दिसंबर 2022 से शुरू हुई थी। 8 दिसंबर को अजीब नजारा देखा गया। जेमिनिड उल्का पिंडों की बारिश पथरीले धूमकेतु 3200 फैथॉन (3200 Phaethon) के पीछे छोटे हुए पत्थरों के टुकड़े हैं. यह धूमकेतु 5.8 किलोमीटर का बहुत बड़ा आसमानी पत्थर है। डिस्क्लेमर : वायरल हो रहीं उपरोक्त भविष्यवाणियों का प्रमाण हम नहीं दे सकते और न ही इसकी पुष्टि कर सकते हैं। उनकी इन भविष्यवाणियों को कई लोग तोड़-मरोड़कर भी पेश करते हैं और अपने तरीके से भी प्रचार कर रहे हैं। हम नहीं जानते हैं कि इसमें कितनी सचाई है। आप अपने विवेक से काम लें।
 
इससे पहले एक उल्कापिंड का टुकड़ा भारत में भी गिरा था। साइंटिस्ट्स का दावा है कि ये एक विशाल एस्टेरॉयड का अंश था जो 6.4 किलोमीटर व्यास वाला था। ये ऐस्टेरॉयड एक भयंकर टक्कर में नष्ट हो गया था। इसका एक टुकड़ा असम में आ गिरा था। इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के लोग 2 अप्रैल, 2022 शनिवार को आसमान से उल्का पिंड गिरने जैसी चमकती रोशनी देखकर दंग रह गए थे। कुल मिलाकर इस वर्ष 2022 में उल्कापिंड के गिरेन और एलियन के दिखने की घटनाएं बहुत घटित हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख