Mr. 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव बने साल 2022 के सबसे सर्वश्रेष्ठ T20I खिलाड़ी

Webdunia
सोमवार, 2 जनवरी 2023 (15:44 IST)
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वर्ष 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए क्रमशः पुरुष वर्ग में वर्ष के टी20 क्रिकेटर पुरस्कार से नवाजा गया है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप विजेता इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी ऑलराउंडर सिकंदर रजा के साथ पुरुष वर्ग में शीर्ष सम्मान के लिए नामित किया गया था।
 
सूर्य कुमार ने 2022 में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
<

Suryakumar Yadav wins the best T20I player of the year award #CricketTwitter pic.twitter.com/Xe1lDSlHlm

— Sportskeeda (@Sportskeeda) January 1, 2023 >
वह इस वर्ष टी20 रैंकिंग में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज भी बने।भारत के लिये पिछले साल पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने इस साल 31 मैच खेलकर 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाये। वह एक साल में 1000 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
 
सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में सर्वाधिक छक्के मारने का रिज़वान (42) का रिकॉर्ड भी तोड़ा। सूर्यकुमार 46.56 की औसत से रन बनाते हुए नौ अर्द्धशतक और दो शतक जड़कर साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर बनने के प्रबल दावेदार थे। इसके अलावा उनका टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया शतक बेहतरीन रहा।
<

India's Mr. 360 @surya_14kumar peppered all parts of the ground in a magnificent century at Trent Bridge 

Out of all those glorious shots, which one was your favourite? 

Our pick  That inside-out six over point at 1:38 #ENGvIND #SirfSonyPeDikhega #SonySportsNetwork pic.twitter.com/aGDU6bDk49

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 11, 2022 >
 
दूसरी ओर, टी20 विश्व कप 2022 में ज़िम्बाब्वे के यादगार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रज़ा ने इस साल 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 735 रन बनाये और 25 विकेट लिये। उन्होंने विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में पाकिस्तान पर ज़िम्बाब्वे की ऐतिहासिक जीत में भी 25 रन देकर तीन विकेट लिये थे।
 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?