rashifal-2026

साल 2023 में ISRO के 5 मिशन ने बजाया दुनिया में भारत का डंका

ईशु शर्मा
ISRO Achievements in 2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के लिए साल 2023 बहुत सफल रहा। चंद्रयान-3 से लेकर आदित्य एल-1 तक ऐसे कई मिशन हैं जो इस साल सफलतापूर्वक लॉन्च हुए। इस मिशन के ज़रिए इसरो ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

15 अगस्त 1969 को इसरो की स्थापना हुई और इस साल ही इंसान ने अपना पहला कदम चांद पर रखा था। अपनी स्थापना के 54 सालों के बाद इसरो चांद से लेकर सूरज तक के लिए कई मिशन लॉन्च कर चुका है। आने वाले साल में भी इसरो ऐसे कई तरह के बड़े मिशन लॉन्च करने वाला है। आइए देखते हैं 2023 की इसरो की उपलब्धियां (isro greatest achievements)...
 
1. SSLV-D2 साल का पहला लॉन्च
इसरो ने पहली बार अपना सबसे छोटा रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) सफलतापूर्वक 10 फरवरी 2023 को लॉन्च किया। SSLV-D2 ने अपने साथ तीन सैटेलाइट EOS-07, Janus-1 और AzaadiSAT-2 लेकर अंतरिक्ष की उड़ान भरी। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इस सैटेलाइट को लॉन्च किया। SSLV-D2 ने सफलतापूर्वक EOS-07, Janus-1 और चेन्नई स्थित स्पेस स्टार्टअप SpaceKidz’s AzaadiSAT-2 को उनकी इच्छित कक्षा में स्थापित कर दिया। 
2. OneWeb India-2 मिशन
इस मिशन को LVM3 M3 भी कहा जाता है जिसमें वनवेब ग्रुप कंपनी की 36 सैटेलाइट को 450 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में स्थापित किया था। यह मिशन इसलिए कठिन था क्योंकि सभी सैटेलाइट को इस तरह स्थापित करना था जिसमें ये आपस में टकराए न और सही कक्षा में स्थापित हों। यह इसरो के सबसे भारी लॉन्च व्हीकल LVM3 की लगातार छठी कामयाब उड़ान थी।
 
3. PSLV-C55 और विदेशी सैटेलाइट्स
22 अप्रैल 2023 को भारत ने PSLV C-55 के साथ सिंगापुर के दो सेटेलाइट्स TeLEOS-2 और LUMELITE-4 को अंतरिक्ष में भेजा। यह सैटेलाइट भी आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस लॉन्च से विशेषज्ञों को मौसम की सही जानकारी मिलने में मदद मिली और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह मददगार साबित हुआ।  
 
4. Chandrayaan-3
भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से के चंद्रयान-3 भी है। 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को धरती से चांद के लिए रवाना किया गया था। 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिग की। इस कामयाबी का जश्न पुरे भारत में मनाया गया। इस मिशन के ज़रिए भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश है।
 
5. Aditya-L1 मिशन
इसरो ने भारत का पहला सौर मिशन Aditya-L1 भी इसी साल लॉन्च किया है। यह मिशन अंतरिक्ष में L1 यानी लैग्रेंजियन बिंदु से सूर्य के चारों ओर एक हेलो ऑर्बिट में रखा जाएगा। इस कारण सूर्य को बिना किसी ग्रहण के भी देख पाना संभव होगा। आपको बता दें कि L1 बिंदु पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ALSO READ: Year ender 2023 : 2023 में AI की इंट्री, पढ़िए और क्या-क्या बदला टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

वेनेजुएला पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अब हम चलाएंगे देश, सैन्य कार्रवाई को बताया शानदार

कांग्रेस में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद मौसम नूर, चुनाव से पहले TMC को झटका, क्‍या बोली भाजपा?

कांग्रेस शुरू करेगी 'मनरेगा बचाओ संग्राम', G RAM G कानून को कोर्ट में देगी चुनौती

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों समझाया RSS और BJP के बीच का अंतर?

क्या मार्च में बंद हो जाएंगे 500 रुपए के नोट, पीआईबी ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

मादुरो ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी थी यह चुनौती, व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो, उड़ाया जा रहा निकोलस का मजाक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में रैन बसेरे का किया निरीक्षण, पिलाई गर्मागर्म चाय, वितरित किए कंबल

मध्‍यप्रदेश में शीतलहर का कहर, भोपाल में बदला स्‍कूलों का समय, इंदौर, उज्‍जैन, मंदसौर में स्‍कूली बच्‍चों को अवकाश

मुस्तफिजुर विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम नहीं करेगी भारत का दौरा

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद UNSC ने बुलाई आपात बैठक

अगला लेख