2023 की इन 10 बड़ी घटनाओं ने डाला पूरी दुनिया पर असर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Year Ender 2023: वर्ष 2023 कई घटनाएं ऐसी रहीं जिन्होंने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। हमास-इसराइल युद्ध के साथ तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। जी20 समिट के माध्यम से भारत की ताकत पूरी दुनिया में दिखाई दी, वहीं खालिस्तानी आतंकवादियों को लेकर भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में खटास साफ नजर आई। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जेल जाना भी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहा। आइए जानते हैं दुनिया की 10 बड़ी घटनाएं... 
 
1. इसराइल-हमास जंग : 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन द्वारा इजराइल पर अचानक हमला बोल दिया गया। इसके बाद इजराइल ने गाजा पर हमला बोल दिया। इस हमले में हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो गई। 19 दिसंबर को जारी हमास के आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या 19,667 थी। हमास का दावा था कि मरने वालों में 8000 बच्चे और 6200 महिलाएं थीं। इसराइल में भी 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। हमास और इसराइल की जंग का असर पूरी दुनिया पर साफ नजर आया। दुनिया दो हिस्सों में बंटी नजर आई। कई बार तो ऐसा लगा कि विश्वयुद्ध छिड़ सकता है, लेकिन संयोग से स्थिति टल गई।
 
2. जी20 से दिखी भारत की ताकत : राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर, 2023 को 18वें G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कर भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। यह पहला मौका था जब भारत ने G20 देशों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इस शिखर सम्मेलन का विषय 'वसुधैव कुटुंबकम' था, जिसका अर्थ है पूरी दुनिया एक परिवार है। इस दौरान जी20 में विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के एक महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में G20 देशों ने अफ्रीकी संघ (African Union) को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा के साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सहमति बनी। 
 
3. भारत का मिशन चंद्रयान : भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत का रुतबा बढ़ाया। चंद्रयान को 14 जुलाई 2023 को आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा स्पेस सेंटर से छोड़ा गया था। चंद्रयान-3 मिशन के साथ भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर इतिहास रच दिया था। चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना। इससे पहले कोई भी देश यहां तक नहीं पहुंच पाया। चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर ने संदेश भी भेजा था। हालांकि एक बार सुप्तावस्था में जाने के बाद रोवर और लैंडर फिर से सक्रिय नहीं हो पाए। 
 
4. भारत-कनाडा विवाद : कनाडा में 18 जून 2023 को सिख उग्रवादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस तनाव के चलते कनाडा के 41 राजनयिकों को भारत छोड़ना पड़ा था। दरअसल, यह विवाद उस समय गरमाया जब कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंसियों पर लगाया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। भारत ने खुले तौर पर ट्रूडो के इस आरोप का खंडन किया था और उनसे इस मामले में सबूत भी मांगे थे। 
 
5. तुर्की और सीरिया में भूकंप : फरवरी 2023 में तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। 7.8 तीव्रता वाले इस भूकंप से चारों ओर तबाही ही तबाही नजर आ रही थी। इस भूकंप में दोनों ही देशों में 59 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। अकेले तुर्की में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इस भूकंप के तीन महीने बाद तक करीब 3000 बार झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद बड़ी संख्‍या में लोगों को शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। 
 
6. डोनाल्ड ट्रंप को झटका : अमेरिका में एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए खम ठोंक रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस समय बड़ा झटका लगा जब अटलांटा की एक अदालत ने इस साल 14 अगस्त को ट्रंप और 18 अन्य लोगों को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में धोखाधड़ी करने का दोषी माना। ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बने जिनका कैदियों की तरह मगशॉट लिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि वे अब अगला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 
 
7. इमरान खान को जेल : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का मामला 2023 में भी पूरे साल सुर्खियों में रहा। दरअसल, 2022 में इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किया गया था। लेकिन, यह मामला इस साल भी पूरे समय तक चलता रहा। इस बार इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में स्थायी तौर पर जेल में डाल दिया गया। इमरान तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में भी दोषी करार दिए जा चुके हैं और 5 अगस्त से ही जेल में बंद हैं। इस बीच, पाकिस्तान में चुनावी सरगर्मी शुरू हो चुकी है। अदालत ने इमरान को राहत देते हुए पीटीआई के चुनाव चिह्न 'बल्ले' को बहाल कर दिया है। 
 
8. जिनपिंग फिर बने चीन के राष्ट्रपति : शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए। 69 साल के जिनपिंग चीन के सबसे लंबे वक्त तक रहने वाले राष्ट्रपति बन गए हैं। माओत्से तुंग के बाद जिनपिंग दूसरे नेता हैं, जिन्होंने ये कीर्तिमान बनाया है। हालांकि जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद भी अमेरिका और चीन के रिश्तों में खटास बनी रही। ज्यादातर मामलों में दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई दिए। 
 
9. न्यूजीलैंड की पीएम का अचानक इस्तीफा : इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने 19 जनवरी को अचानक इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी। जेसिंडा के इस्तीफे से की वजह भी काफी दिलचस्प थी। उन्होंने पार्टी की सालाना मीटिंग में कहा था कि उनके अंदर अब काम करने के लिए ऊर्जा नहीं बची है। 42 साल की जेसिंडा 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थीं। 
 
10. लीबिया में तूफान और बाढ़ : इस साल सितंबर में अफ्रीकी देश लीबिया में तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई। इस तूफान की वजह से 2 नदियों के बांध टूट गए। 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 10 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए। पूर्वी शहर डर्ना में पानी घुस गया और सैकड़ों घरों और लोगों को अपने साथ बहा ले गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख