Dharma Sangrah

योग के शौच को अपनाने से किसी भी तरह से नहीं होता है गंभीर रोग

अनिरुद्ध जोशी
योग के दूसरे अंग 'नियम' के उपांगों के अंतर्गत प्रथम 'शौच' का उल्लेख मिलता है। शौच के अभाव के चलते शरीर और मन रोग और शोक से ग्रस्त हो जाता है और व्यक्ति मृत्यु के करीब पहुंच जाता है। शौच का अर्थ शरीर और मन की बाहरी और आंतरिक शुद्धि और पवित्रता से है। शौच का अर्थ मलिनता को बाहर निकालना भी है। मलिनता के बाहर निकलने से व्यक्ति का शरीर निरोगी और मन निर्मल हो जाता है। आओ जानते हैं कि शौच क्या है और यह कैसे किया जाता है।
 
ALSO READ: आयुर्वेद और योग के पंचकर्म से हो जाता है कायाकल्प, जानिए क्या है ये
पवित्रता दो प्रकार की होती है- बाहरी और भीतरी। बाहरी और भीतरी शौच के द्वारा ही जीवन की हर जंग को जीता जा सकता है। 
 
1. बाहरी शुद्धता : बाहरी या शारीरिक शुद्धता भी दो प्रकार की होती है:-
 
A.पहली में शरीर को बाहर से शुद्ध किया जाता है। इसमें मिट्टी, उबटन, त्रिफला, नीम आदि लगाकर निर्मल जल से स्नान करने से त्वचा एवं अंगों की शुद्धि होती है। 
 
B.दूसरी शरीर के अंतरिक अंगों को शुद्ध करने के लिए योग में कई उपाय बताए गए है- जैसे शंख प्रक्षालन, नेती, नौलि, धौती, त्रिबंध, गजकरणी, गणेश क्रिया, सूर्य नमस्कार, अंग संचालन आदि।
 
2. भीतरी : भीतरी या मानसिक शुद्धता प्राप्त करने के लिए दो तरीके हैं:- 
 
A. पहला मन के भाव व विचारों को समझते रहने से। जैसे- काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, भय को समझना और उनसे दूर रहना। इससे हमारा इम्युनिटी सिस्टम गड़बड़ा जाता है।
 
 
ईर्ष्या, द्वेष, तृष्णा, अभिमान, कुविचार और पंच क्लेश को छोड़ने से दया, क्षमा, नम्रता, स्नेह, मधुर भाषण तथा त्याग का जन्म होता है। अर्थात व्यक्ति स्वयं के समक्ष सत्य और ईमानदार बना रहता है। इससे जाग्रति का जन्म होता है। विचारों के असर की क्षमता बढ़ती है। 
 
B. भीतरी शुद्धता के लिए दूसरा तरीका है आहार-विहार पर संयम रखते हुए यम, प्राणायाम और ध्यान का पालन करना।
 
 
मूलत: शौच का तात्पर्य है पाक और पवित्र हो जाओ, तो आधा संकट यूं ही कटा समझो। योग में पवित्रता का बहुत महत्व है। शरीर के सभी छिद्रों को संध्या वंदन से पूर्व पाक-साफ करना भी शौच है। पंचकर्म क्रिया से भी यह संभव हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Makar Sankranti Quotes: पतंग की उड़ान और तिल गुड़ की मिठास के साथ, अपनों को भेजें ये 10 सबसे खास शुभकामना संदेश

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का तरीका, डोर और कचरी के साथ जानें पतंग के प्रकार

Traditional Bihu Recipes: असमिया बिहू रेसिपी: पारंपरिक स्वाद और संस्कृति का संगम

Pongal Recipes: पोंगल के दिन के लिए 5 सुपर स्वादिष्ट रेसिपी और व्यंजन

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

सभी देखें

नवीनतम

अदरक का स्वाद जानें या नहीं, फ्रूटी का स्वाद खूब जानते हैं वृंदावन के बंदर

Indian Army Day: थल सेना दिवस: हर सैनिक के साहस को नमन

थल सेना दिवस पर कविता : हर सैनिक को नमन

पतंग और सेहत की सावधानी: खुशियों के साथ सुरक्षा भी जरूरी, पढ़ें 10 टिप्स

Makar Sankranti Kite Flying: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का पर्व: एक रंगीन उत्सव, जानें इतिहास, महत्व और प्रभाव

अगला लेख