एक पाद राज कपोतासन

अनिरुद्ध जोशी
यदि आपकी तोंद निकली हुई है और बदन अकड़ा हुआ है तो यह आसन करना थोड़ा कठिन है। इस आसन को करने के पूर्व पहले सूर्य नमस्कार से शरीर को लचीला बनाएं। इस आसन को करने से आपकी छाती कबूतर के समान बाहर निकलकर चौड़ी हो जाती है।
 
आसन विधि :
आसन की शुरुआत में दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं अर्थात दंडासन में बैठ जाएं। अब बाएं पैर को घुटनों से मोड़कर इसके तलवे को दाएं पैर की जांघ से लगाएं। अब दाएं पैर को शरीर के पीछे की ओर ले जाकर बिल्कुल सीधा कर दें।
 
इसके बाद इसी दाएं पैर को घुटनों से मोड़ते हुए उसके पंजे को सिर से लगाएं और दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए उन पंजों की अंगुलियों को पकड़ लें और छाती को बाहर की ओर खोलें। इस स्थिति में कुछ देर तक रुकने के बाद यही क्रिया दूसरी ओर से करें। अर्थात अब बाएं पैर को पीछे ले जाकर यह क्रिया करें।
 
आसन लाभ : इसका नियमित अभ्यास करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे कंधे के मसल्स और फेंफड़े मजबूत होते हैं साथ है छाती भी चौड़ी हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

अगला लेख