Hanuman Chalisa

Weather Update: दिल्ली में समय से पहले खत्म हुई ठंड, इन राज्यों में फिर गिरेगी बर्फ

Webdunia
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (08:34 IST)
नई दिल्ली। एक बार फिर दिल्ली में सर्दी का मौसम समय से पहले खत्म होकर गत दिनों अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सर्दियों के मौसम ने पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अलविदा कह दिया है। जिसके बाद गर्मी के बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक ये गर्मी एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही है, जो मौजूदा वक्त में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तरी पंजाब के आसपास के हिस्सों में बारिश कर रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर देखा जा सकता है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली में समय से पहले खत्म हो जाने वाली सर्दियों की इसी तरह की प्रवृत्ति पिछले कुछ साल में लगातार देखी गई है। 2019 में दिल्ली में 20 जनवरी की शुरुआत में 28.7 डिग्री सेल्सियस का उच्च तापमान दर्ज किया था। जबकि 2021 में 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह 29 मार्च को तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। बारिश और बर्फबारी की तीव्रता कम हो सकती है। उत्तरी पंजाब, पूर्वी असम और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है। 12 फरवरी से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आने की उम्मीद है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

अगला लेख