10 घंटे की बारिश से चेन्नई में हाहाकार, 3 की मौत, 3 सबवे बंद

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (09:53 IST)
चेन्नई। चेन्नई और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई जिसके चलते सड़कों और सब-वे में पानी भर गया तथा बारिश-संबंधी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एस. रामचंद्रन ने कहा कि चेन्नई में बिजली करंट लगने से 2 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गई। चेन्नई में कल गुरुवार रात की 10 घंटे की बारिश के बाद फिर बाढ़ आ गई है। पहली बार बारिश और चेन्नई में जलभराव के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

ALSO READ: बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, शीतलहर से बढ़ा सर्दी का सितम
 
गुरुवार को हुई बारिश ने पिछले महीने यहां भारी बारिश के बाद नजर आए दृश्यों को दोहरा दिया, जब जलभराव के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और वाहन चालक पानी में फंसे वाहनों को खींचते दिखे थे।

इस बीच पुलिस ने कहा कि जलभराव के कारण 3 सबवे बंद करने पड़े और शहर में करीब 14 स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो रेल सेवा को 1 घंटा अतिरिक्त बढ़ा दिया गया ताकि यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख