Hanuman Chalisa

रतालू की सब्जी कैसे बनाते हैं?

Webdunia
Ratalu Recipe
 

- राजश्री कासलीवाल

रतालू को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। रतालू की सब्जी बनाना बेहद आसान है। यह सब्जी सेहत के लिहाज से लाभकारी मानी जाती है। वैसे तो रतालू को  उबालकर अधिक खाया जाता है। लेकिन इसकी सब्जी भी बहुत ही स्वादिष्‍ट बनती है, तो आइए जानते हैं यहां कैसे बनाएं रतालू की टेस्टी सब्जी- 
 
रतालू की सब्जी बनाने के लिए आपको निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी। 
 
सामग्री : 
250 ग्राम रतालू, 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच राई-जीरा, 1/4 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच सूखा पिसा धनिया, 1 चम्मच सौंफ, चुटकीभर हींग, नमक स्वादा‍नुसार तथा तेल, बारीक कटा हरा धनिया। 
 
विधि : 
 
1. सबसे पहले रतालू को धोकर छील लें। अब उसको चौकोर या लंबे टुकड़ों में काट लें। 
 
2. फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएं, सौंफ, हींग डालें और हरी मिर्च डाल दें। 
 
3. अब रतालू डालें, चम्मच से हिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें। 
 
4. कढ़ाई के ऊपर एक प्लेट ढंककर उसमें थोड़ा पानी डाल दें, ताकि रतालू को अच्छे से पकने में मदद मिलें। 
 
5. बीच-बीच में कढ़ाई से प्लेट हटाकर रतालू को चलाती रहे।
 
6. रतालू अच्छे से पक जाने पर उसमें लाल मिर्च, हल्दी, पिसा धनिया और नमक डालें तथा अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
 
7. ऊपर से हरा धनिया बुरकाएं। लीजिए आपके लिए तैयार है रतालू की स्वादिष्‍ट सब्जी। अब इसे गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। 
 
खाने में लाजवाब रतालू की यह खास सब्जी आपको कई तरह के फायदे देगी। यह वात, पित्त, कफ, डायबिटीज, कैंसर तथा बवासीर जैसे रोगों में लाभदायी नामी जाती हैं। 
 
नोट : सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें दही भी एड सकते हैं। 

Ratalu
ALSO READ: कैसे बनाते हैं ठंड के लड्डू?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख