Dharma Sangrah

AAP को पंजाब में सता रहा है ऑपरेशन लोटस का खतरा, MLA को दिल्ली बुलाया

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (09:14 IST)
नई दिल्ली। पंजाब में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी को भाजपा के ऑपरेशन लोटस का डर सता रहा है। पार्टी ने राज्य के सभी आप विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। इस बीच पंजाब पुलिस ने आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के सिलसिले में की गई शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की।
 
आप ने भाजपा पर उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से इसकी शिकायत की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी इस मुद्दे पर पार्टी विधायकों के साथ राज्य के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की और इस मामले की गहन जांच की मांग की।
 
चीमा के साथ पार्टी विधायक बुध राम, कुलवंत पंडोरी, मंजीत सिंह बिलासपुर, दिनेश चड्ढा, नरिंदर कौर भराज, रमन अरोड़ा, पुष्पिंदर सिंह हैप्पी, कुलजीत सिंह रंधावा और लाभ सिंह उगोके डीजीपी के कार्यालय गए और इसकी शिकायत की।
 
इससे पहले, AAP ने कहा था कि पंजाब में भगवंत मान सरकार को गिराने के प्रयास के चलते भाजपा की ओर से आप के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की गई है।
 
राज्य के कुछ विधायकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171-बी और 120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
 
इससे पहले विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को चुनौती दी थी कि वह हाईकोर्ट की देखरेख में एक स्वतंत्र एजेंसी से इस मामले की जांच करवाए।

क्या बोले सीएम भगवंत मान : इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ पहले दिल्ली में विफल रहा था, जहां वह आप विधायकों को नहीं खरीद सकी थी। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा अब, उन्होंने पंजाब में 6-7 विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की है। विधायकों को पैसे की पेशकश की गई थी।
 
भाजपा ने बताया मजाक : भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आरोपों को सबसे हास्यास्पद मजाक बताते हुए आरोपों की CBI जांच कराने की मांग की। यह सबसे हास्यास्पद मजाक है कि आप पंजाबियों से खेल रही है क्योंकि वे लोगों का ध्यान उस घोर भ्रष्टाचार से हटाना चाहते हैं जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में शराब नीति में किया है। चुग ने कहा कि 'फर्जी कॉल' के आधार पर शिकायत लेकर डीजीपी के पास जाकर आप सरकार घटिया और भ्रामक राजनीति कर रही है, जो आने वाले समय में पंजाब के लिए आपदा साबित होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

अगला लेख