Hanuman Chalisa

शिवसेना का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा- बिहार ने नहीं, मुंबई ने दिलाई सुशांतसिंह को शोहरत

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (00:25 IST)
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच को लेकर बिहार और महाराष्ट्र सरकार में खींचतान जारी है। शिवसेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि बिहार सरकार को सुशांत सिंह राजपूत के मामले में हस्तेक्षप नहीं करना चाहिए। पिछले कुछ सालों से सुशांत मुंबईकर थे। मुंबई ने उन्हें शोहरत दिलाई। बिहार संघर्ष के दिनों में उनके साथ नहीं खड़ा था।
 
शिवसेना ने भाजपा पर भी बॉलीवुड अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम जोड़कर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा ये सब भाजपा की साजिश है जो मीडिया के एक वर्ग की मदद से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार को बदनाम कर रही है। राउत ने कहा कि एक टीवी चैनल द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और धमकीभरी लफ्जों का उपयोग करने से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार सहित कई नेता परेशान हैं।

मीडिया का एक वर्ग विपक्षी दल का समर्थन कर रहा है जो राज्य सरकार अस्थिर करना चाहता है। पवार ने मुझसे पूछा कि संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे ठाकरे का अपमान करने पर सरकार ने मीडिया के उस वर्ग के खिलाफ क्या कार्रवाई की है।
 
उन्होंने आशंका जताई कि पूरे सुशांत प्रकरण को विपक्ष ने राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से जोड़ने के लिए पहले से स्क्रिप्ट तैयार करके रखी हुई थी। यह इसलिए कि उनका बॉलीवुड के हस्तियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है और यह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एक साजिश रची गई है।
शिवसेना सांसद ने बिहार पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह बेवजह ही इस मामले में दखल दे रही है। उन्होंने कहा कि सुशांतसिंह के संघर्ष के दिनों में कोई उनके साथ खड़े नहीं थे और सुशांत ने जो कुछ भी हासिल किया, वह मुंबई में आने के बाद हासिल किया।  (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

अगला लेख