Hanuman Chalisa

असम चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, फ्री बिजली से लेकर 5 लाख रोजगार तक का वादा

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (20:09 IST)
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए 5 गारंटी दी। इनमें प्रत्‍येक गृहिणी को हर महीने 2000 रुपए देने और संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को निष्प्रभावी करने के लिए कानून लाना शामिल है।

पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी असम के विचार (आइडिया) की हिफाजत करेगी, जिस पर भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) हमले कर रही है। उन्होंने कहा, हालांकि इस दस्तावेज में कांग्रेस का निशान (चुनाव चिह्न) है, लेकिन असल में यह लोगों का घोषणा पत्र है।

उन्होंने कहा, इसमें असम के लोगों की आकांक्षाएं समाहित हैं।कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने और सभी को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है। इसके अलावा चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 365 रुपए करने का भी वादा किया गया है।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस असम के उस विचार की हिफाजत करने का वादा करती है, जिसमें संस्कृति, भाषा, परंपरा, इतिहास और सोचने का तरीका समाहित है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, यह हमारा वादा है। आप जानते हैं कि भाजपा और आरएसएस भारत तथा असम की विविधतापूर्ण संस्कृति पर हमले कर रहे हैं। हम इससे रक्षा करेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख