Biodata Maker

वर्ष 2019 में मकर राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

पं. हेमन्त रिछारिया
जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा मकर राशि में स्थित होता है, उनकी मकर राशि होती है। मकर राशि का स्वामी शनि है। शनि को न्यायाधिपति माना गया है। वर्ष 2019 के आरंभ में शनि धनु राशि में अपने नैसर्गिक शत्रु सूर्य के साथ स्थित है। यह एक प्रतिकूल स्थिति है।

इसके फलस्वरूप मकर राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष हानिकारक रहेगा। इसके फलस्वरूप मकर राशि वाले जातकों के कार्य सिद्ध नहीं होंगे। उन्हें सफलता व लाभ प्राप्त में होने में अनावश्यक विलंब होगा एवं अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं होगी। मकर राशि वालों को इस वर्ष संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। उन्हें राज्यपक्ष से असहयोग व हानि होने की आशंका है।
 
आर्थिक क्षेत्र- यह वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से मिश्रित फलदायी रहेगा। उनकी आय में अचानक अवरोध आएगा। उनके संचित धन अनावश्यक व्यय होने से उन्हें आर्थिक हानि होगी। इस वर्ष निवेश योजनाओं में अपना धन निवेश करने वालों को निवेश योजनाओं के जोखिम को नजरअंदाज करना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। मकर राशि वालों के लिए इस वर्ष किया गया निवेश भविष्य में अपेक्षानुसार के लाभ के स्थान पर हानि दे सकता है। मकर राशि के जातकों के लिए धनसंचय के उद्देश्य से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। अत: इस वर्ष मकर राशि के जातकों को धन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए।
 
आजीविका- मकर राशि के जातकों के लिए कर्मक्षेत्र की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित फलदायी है। उन्हें अपने कर्मक्षेत्र में किए गए परिश्रम की अपेक्षा कम लाभ प्राप्त होगा, विशेषकर फैशन, फिल्म इंडस्ट्री, सौंदर्य प्रसाधन, हीरे-जवाहरात एवं सराफा व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को इस वर्ष लाभ प्राप्ति में कठिन संघर्ष व अवरोध होने के संकेत हैं किंतु उन्हें अंतिम रूप से लाभ होना सुनिश्चित है। बेरोजगारों को अच्छी आजीविका प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना लाभदायक सिद्ध होगा। बेरोजगार वर्ग को आजीविका प्राप्ति में विलंब होगा। चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। इस वर्ष मकर राशि वाली नौकरीपेशा स्त्रियों को पदोन्नति के अच्छे योग हैं।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। उनका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। वर्षारंभ में उन्हें अपच, गैस व पेट संबंधी रोगों के कारण थोड़ी परेशानी होगी। मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा कि वे पेट व त्वचा संबंधी रोगों को नजरअंदाज न करें। इस वर्ष उन्हें त्वचा संबंधी रोग होने के संकेत हैं।
 
दांपत्य- मकर राशि के जातकों के लिए दांपत्य की दृष्टि से यह वर्ष प्रतिकूल रहेगा। इस वर्ष उनका दांपत्य जीवन कलहपूर्ण रहेगा। उन्हें शैयासुख प्राप्त होने में अवरोध होगा। उन्हें अपने जीवनसाथी का प्रेम व स्नेह प्राप्त नहीं होगा। वर्ष के मध्य में उनके अपने जीवनसाथी से गंभीर मतभेद होने की संभावना है। उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रतिकूल रहने की संभावना है। अविवाहितों को विवाह के लिए अभी और प्रतीक्षा करना होगी। इस वर्ष मकर राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त नहीं होगी। उनके अपने जीवनसाथी अलगाव होने की संभावना है।
 
भूमि-भवन-वाहन : मकर राशि के जातकों को इस वर्ष भूमि-भवन से कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। उन्हें अपना स्वयं का भवन प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा किंतु उनके लग्जरी वाहन क्रय करने के योग हैं। इस वर्ष मकर राशि के जातक वैभव-विलासिता की वस्तुएं क्रय करने में अपना आवश्यकता से अधिक धन व्यय करेंगे।
 
वार्षिक लाभ-हानि अनुपात : लाभ- 8, हानि- 8
 
(विशेष- उपर्युक्त फलित चंद्र राशि एवं ग्रह गोचर पर आधारित है। जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों एवं विंशोत्तरी दशाओं के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: वर्ष 2019 में धनु राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

नास्त्रेदमस की भविष्‍यवाणी में ईरान के बारे में क्या लिखा है?

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, कब मनाएं होली और धुलंडी?

क्या गैर हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित करना उचित है?

जया और विजया एकादशी में क्या है अंतर जानिए

होली कब है, 2, 3 या 4 मार्च 2026 को?

सभी देखें

नवीनतम

03 February Birthday: आपको 3 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

Budh Gochar: बुध का कुंभ राशि में गोचर 12 राशियों का क्या रहेगा हाल

अगला लेख