Dharma Sangrah

वृश्चिक राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- पारिवारिक स्थिति इस वर्ष आशाजनक रहेगी। आप अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने में समर्थ होंगे। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। जनता से संबंधित कार्य होंगे। स्थानीय राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी सफलता पाएंगे।
 
करियर- करियर के मामलों में भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से अनुकूल सफलता पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण करियर के प्रति सफलता मिलेगी। विदेशगमन भी हो सकता है। 
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- नौकरीपेशा को अपनी योग्यता का लाभ मिलेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह वर्ष सुखद होकर अनुकूल सफलताओं का रहेगा। 
 
विद्यार्थियों के लिए- यह साल विद्यार्थी वर्ग के लिए सुगमता भरा रहेगा। वाद-विवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयत्नपूर्वक अनुकूल सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बाहर भी जा सकते हैं।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल उत्तम ही कहा जा सकता है। हल्का-फुल्का व्यायाम आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। खनपान समय पर करें। 
 
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से इस साल आपको पराक्रम द्वारा सफलता मिलेगी। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना अधिक धनार्जन करने में सक्षम होंगे।
 
विवाह योग- जो अविवाहित हैं, वे काफी भागदौड़ करने पर ही सफल होंगे। इस वर्ष कम ही विवाह योग हैं। जो विवाहित हैं, वे अपनी गुप्त नीतियों द्वारा सफल होंगे।
 
सलाह- इस साल 5 कैरेट का मूंगा चांदी के लॉकेट में बनवाकर मंगलवार को लाभ में धारण करें। किसी मंदिर में मंगलवार को ध्वजा लगाएं व प्रसाद का वितरण करें।
जानिए हर महीने के हाल 
 
जनवरी 2021- शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे, वहीं सौंदर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। कर्ज कम होने के योग प्रबल हैं। जीवनसाथी के मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। पराक्रम बढ़ने से रुके कार्य में तेजी आएगी। आर्थिक प्रयासों में अनुकूल सफलता मिलेगी।
 
फरवरी 2021- आप अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने में सफल होंगे। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहने से कामकाज में मन लगेगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। साझेदारी के मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। मातृ पक्ष से सहयोग मिलगा।
 
मार्च 2021- जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में कार्य बनने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण कार्य में सलाह लेकर चलें। वाहनादि सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बनने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार से जुड़े कार्यों में सहयोग द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे।
 
अप्रैल 2021- मन बेचैन रहेगा। स्वास्थ्य में मिली-जुली स्थिति रहेगी। संतान के कार्य में सुगमता आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद वातावरण रहेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति होगी। धर्म-कर्म में भी आस्था का संचार होगा। धन संबंधित समस्याओं का निदान होगा।
 
मई 2021- समय का ध्यान रखकर चलना होगा। वाद-विवाद की स्थिति को टालें। पारिवारिक मामलों में सलाह उपयोगी साबित होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से लाभजनक स्थिति पाएंगे। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होगा।
 
जून 2021- पारिवारिक समय सौहार्दपूर्ण रहने से प्रसन्नता रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग द्वारा लाभजनक स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। थोड़े जिद्दी स्वभाव को त्यागना होगा।
 
जुलाई 2021- संतान पक्ष से सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खान-पान समय पर करें। नौकरीपेशा को अपने काम से काम रखकर चलना होगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचकर चलें।
 
अगस्त 2021- शासकीय कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होने से लाभजनक स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद कहा जा सकता है। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा।
 
सितंबर 2021- बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा को सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद ही कहा जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। भाग्य में संतोषजनक स्थिति पाएंगे।
 
अक्टूबर 2021- आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति है। लाभ भी पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। इच्छित कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। साझेदारी के मामलों में संभलकर चलना होगा। लेन-देन संभलकर करें।
 
नवंबर 2021- आर्थिक मामलों में समय अनुकूल कहा जा सकता है। छोटे भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धन की बचत होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। शुभ समाचार सुनेंगे। मकान व भूमि संबंधित समस्या हल होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
दिसंबर 2021- नौकरीपेशा के लिए सुखद स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ों की सलाह अनुकूल रहेगी। बाहरी मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु नष्ट होंगे। यात्रा जरूरी हो तब ही करें।
वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vakri Guru Fal: बृहस्पति का कर्क राशि में वक्री गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 1 माह तक सतर्क

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

Som Pradosh 2025: सोम प्रदोष आज, जानें व्रत का महत्व, विधि और पूजा मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 नवंबर, 2025)

अगला लेख