Hanuman Chalisa

Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया पर शादी के दिन क्या करें और कैसे करें किस देवी-देवता का पूजन जानिए

Webdunia
इस बार अक्षय तृतीया मंगलवार, 7 मई 2019 को आ रही है। अक्षय तृतीया हिन्दू धर्मानुसार (हिन्दी पंचांग) वैशाख शुक्ल पक्ष 3 तीज के दिन आती है। 
 
वैवाहिक मुहूर्त के हिसाब से यह एक ऐसी तिथि है, जिसमें बिना मुहूर्त के भी जातक की शादी इस दिन की जा सकती है। इस दिन जिनका विवाह है, वह जातक क्या करें या किस देवी-देवता का पूजन करें, ताकि उनके गृहस्थ जीवन में सुख, शांति व वैभव बना रहे। आइए जा‍नते हैं : -
 
अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशिनुसार ऐसे करें पूजन
 
मेष-

इस राशि वाले जातक भगवान गणेशजी के दर्शन करें एवं 'गं गणपतये नम:' की 9 माला करें।
 
वृषभ-

इस राशि वाले जातक कन्या का पूजन करें एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
मिथुन-

इस राशि वाले जातक शि‍वशक्ति की आराधना करें।
 
कर्क-

इस राशि वाले जातक गुरु के दर्शन करें एवं शिवाष्टक या शिव चालीसा करें।
 
सिंह-

इस राशि वाले जातक प्रात: सूर्य दर्शन करें एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
 
कन्या-

इस राशि वाले जातक माताजी (दुर्गा) के दर्शन करें एव गणेश चालीसा करें।
 
तुला-

इस राशि वाले जातक राधाकृष्ण के दर्शन करें एवं कृष्णाष्टक या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' की माला करें।
 
वृश्चिक-

इस राशि वाले जातक शिवजी के दर्शन करें एवं शिव के द्वादश नाम का उच्चारण करें (बारह ज्योतिर्लिंग का नाम उच्चारण करें)।
 
धनु-

इस राशि वाले जातक दत्त भगवान के दर्शन करें एवं गुरु का पाठ करें। 
 
मकर-

इस राशि वाले जातक हनुमानजी के दर्शन करें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
कुंभ-

इस राशि वाले जातक राम-सीता के दर्शन करें एवं रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
 
मीन-

इस राशि वाले जातक श्री गणेश या सांईं बाबा के दर्शन करें एवं 'बृं बृहस्पते नम:' की 9 माला करें। उक्त उपाय करने से आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की बगिया खिली रहेगी।


- सुरेंद्र बिल्लौरे
 
ALSO READ: Akshaya Tritiya Pooja Vidhi : अक्षय तृतीया पूजा की इससे सरल विधि आपको कहीं नहीं मिलेगी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख