shiv chalisa

April Birthday Horoscope : रोमांटिक और खूबसूरत होते हैं अप्रैल माह में जन्मे जातक

Webdunia
आपका जन्म किसी भी साल के अप्रैल महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप बेहद खूबसूरत, रौबीले, जिद्दी और हंसमुख होंगे। कलात्मक चीजों के कलेक्शन का शौक रखने वाले और एडवेंचर पसंद करने वाले होंगे। आपमें एक विशेष प्रकार का जुनून पाया जाता है। आप स्वभाव से अजीब किस्म के होते हैं। जैसे- गुस्से पर आपका बिलकुल भी नियंत्रण नहीं रहता। अनाप-शनाप बोलते हैं और सामने वाले से यह उम्मीद रखते हैं कि वह आपको माफ कर दें। लेकिन साथ ही अगर रंग में हो तो हर महफिल में छा जाने की दक्षता रखते हैं। अप्रैल में जन्में युवाओं का सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है। 
 
अप्रैल में जन्में युवक-युवतियों खास क्वॉलिटी यह है कि ये लोग अव्वल दर्जे के रोमांटिक होते हैं। उम्र के सोलहवे पड़ाव में आते ही इनके लव-अफेयर के अफसाने बनने लगते हैं। एक साथ चार-पाँच अफेयर को संभालने की इनमें खूबी होती है। ये लोग नाटकबाज तो इतने बड़े होते हैं कि अच्छा-अच्छा इनकी ग्रीप में आ जाए। चोरी पकड़ी जाने पर रोनी सूरत बना कर ऐसे मासूम बनेंगे कि पकड़ने वाले को दया आ जाए। वक्त आने पर रोना-पीटना तमाशा करना इनके बाँए हाथ का खेल है। 
 
सेक्स के मामले में खासे लकी होते हैं। इन्हें अपोजिट सेक्स से भरपूर प्यार मिलता है। इनका खुद पर नियंत्रण थोड़ा कम ही होता है अत: मौका पड़ने पर सारी सीमाओं को लाँघने में इन्हें कोई संकोच नहीं होता। 
 
इस माह जन्में युवा खेल, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और पॉलिटिक्स में सफल रहते हैं। इनकी विशेषता ही कही जाएगी कि जमाने भर की मस्ती और शरारत करने के बाद या हर नैतिक-अनैतिक काम करने के बाद शादी के बाद ऐसे गंभीर और समर्पित होने का ढोंग करेंगे कि इनके पुराने किस्सों पर कोई विश्वास ही ना कर पाएं। इनमें विलक्षण प्रतिभा पाई जाती है। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं सफलता के चरम पर पहुंचते हैं। मीडिया में छाए रहने में माहिर होते हैं, चाहे इस फील्ड से इनका कोई लेना-देना हो या ना हो। 
 
अप्रैल में जन्मीं कन्याएं अनाप-शनाप खर्च करने में नबंर वन होती हैं। कोई इन्हें इस बात के लिए टोक दे तो हत्थे से उखड़ जाती है। इनका काटा पानी भी ना मांगे, इनके गुस्से से जरा बचकर ही रहे। जुबान तीखी और मुस्कान मीठी होती है। अगर इन्हें सफलता पानी है तो थोड़ा-सा जुबान पर लगाम दें। 
 
अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करें तो इनके तेज के सामने टिकने की किसी की हिम्मत नहीं। ये अपनी दुश्मन आप हैं लेकिन जमाने को अपना दुश्मन समझती हैं। इन्हें अपने रूप-रंग पर नाज होता है, इसलिए ज्यादातर अप्रैल में जन्मी हसीनाएं घमंडी और नकचढ़ी होती है। 
 
लकी नंबर : 1 4 5 8 
लकी कलर : ऑरेंज, मेहरून और गोल्डन 
लकी डे : संडे, वेडनसडे, फ्राइडे 
लकी स्टोन : माणिक
सुझाव : प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 

ALSO READ: हरिद्वार कुंभ मेले में 27 अप्रैल 2021 को है अंतिम शाही स्नान

सम्बंधित जानकारी

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 मार्च, 2026)

अगला लेख