rashifal-2026

Guru Gochar 2025: दुनिया में महायुद्ध करवाते हैं अतिचारी गुरु, 8 साल तक रहेगी बृहस्पति की यह स्थिति

WD Feature Desk
शनिवार, 1 जून 2024 (13:15 IST)
Atichari Guru Gochar 2025: आने वाला साल ग्रहों के परिवर्तन को लेकर बहुत बड़ा बदलाव वाला साल रहेगा। 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 14 मई 2025 से गुरु ग्रह 3 गुना अतिचारी हो रहे हैं और इस बार वे 8 वर्षों के लिए अतिचारी होंगे। इससे पहले वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक 4 राशियों में अतिचारी थे जिसके चलते देश और दुनिया की स्थिति परिस्थिति पुरी तरह बदल गई थी। 18 मई 2025 को राहु भी मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। 
ALSO READ: Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल
अतिचारी गति से होगा धरती को नुकसान : कहते हैं कि कुंडली में गुरु अच्‍छा है तो सबकुछ अच्छा रहता है लेकिन आकाश मंडल में अगले वर्ष गुरु अपनी चाल बदलकर अतिचारी चाल चलने वाले हैं। अतिचारी यानी वे अब तेज गति से एक राशि को बहुत कम समय में पार करके पुन: उसी राशि में वक्री लौटेंगे और फिर मार्गी होकर पुन: अगली राशि में चले जाएंगे। ऐसे वे 8 वर्षों तक करेंगे। गुरु 1 वर्ष में किसी राशि में 30 डिग्री तक गति करते हैं, लेकिन इस बार गुरु 30 डिग्री को तेज गति से पार करके यानी 4 या 5 माह में ही पार करके मिथुन से कर्क में चले जाएंगे और वहां डेढ़ से 2 माह रहने के बाद पुन: मिथुन में वक्री होकर लौटेंगे जहां वे 30 से 25 डिग्री चलकर पुन: कर्क में मार्गी हो जाएंगे। बृहस्पति की इस असामान्य गति से धरती पर हलचल बढ़ जाएगी, क्योंकि बृहस्पति की मीन राशि में शनि और राहु की युति मई 18 मई 2025 तक रहेगी। बृहस्पति ग्रह जीवन, शीतलता, सुख, समृद्धि, उन्नति और बुद्धि प्रदान करता है परंतु जब इसकी चाल बिगड़ जाए तो भारी नुकसान देखने को मिलते हैं। 
ALSO READ: बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
क्या होगा गुरु की अतिचारी गति का परिणाम?
1. महाभारत काल में यानी 5000 हजार वर्ष पहले गुरु 7 राशियों में 7 वर्ष तक अतिचारी रहे थे। जिसके चलते महायुद्ध हुआ था। 
 
2. करीब 1000 वर्ष पहले भी गुरु अतिचारी हुए थे तब भी बड़े बदलाव हुए थे। 
 
3. प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के समय भी बृहस्पति की असामान्य गति थी। 
 
4. पिछले कुछ वर्ष पहले यानी 2018 से लेकर 2022 तक बृहस्पति 4 राशियों में अतिचारी थे। इन वर्षों में जो हुआ वह सभी ने देखा है।
 
5. अब 14 मई 2025 से बृहस्पति ग्रह 3 गुना तेज गति से 8 वर्षों के लिए अतिचारी होंगे।
 
6. बृहस्पति के अतिचारी होने से 14 मई 2025 से लेकर 18 मार्च 2033 तक यानी 8 वर्षों तक दुनिया में बहुत बड़े बदलाव होने की संभावना है।
 
7. गुरु के अतिचारी, शनि के मीन में गोचर और राहु क कुंभ में गोचर के दौरान देश और दुनिया का संपूर्ण परिदृश्य बदल जाएगा।
ALSO READ: Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव
8. उपरोक्त तीनों ग्रहों की गति के कारण वर्तमान में चल रहे युद्ध आगे चलकर महायुद्ध में बदल जाने की संभावना है। 
 
9. गुरु के अतिचारी होने से देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था में और शासन व्यवस्था में भी भारी बदलाव देखने को मिलेंगे।
 
10. कोरोना वायरस की तरह  किसी नई महामारी के आने की संभावना है।
 
11. टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। लोग अंतरिक्ष में जाने की योजना बनाएंगे। 
 
12. बड़े पैमाने पर जलवायु परिवर्तन के चलते धरती के मौसम और तापमान में बदलाव हो जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

अगला लेख