Hanuman Chalisa

भड़ली नवमी 2022 : शादी का अबूझ मुहूर्त और खरीदी के संयोग

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2022 (12:33 IST)
आषाढ़ शुक्ल की नवमी को भड़ली कहते हैं। इस बार यह 8 जुलाई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसके बाद 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। भड़ली नवमी तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। इसके बाद देवशनी एकादशी के बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। भड़ली नवमी के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन विवाह करना या खरीदारी करना शुभ होता है।
 
महत्व : अक्षया तृतीया की तरह ही इसका महत्व है, क्योंकि इस दिन भी अबूझ मुहर्त रहता है। यानी पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है। विवाह और खरीदी के लिए यह खास दिन माना गया है। इस दिन बिना मुहूर्त देखें ही विवाह की रस्म संपन्न करवाई जा सकती है। इस दिन ही सभी शुभ कार्यों को संपन्न कर लिया जाता है क्योंकि देवशयनी एकादशी के बाद अगले चार महीनों तक कोई भी शुभ मुहूर्त मान्य नहीं होता है।
 
शुभ मुहूर्त : वैसे तो इस दिन पूरे ही दिन शुभ मुहूर्त रहता है। पूरे समय खरीदारी की जा सकती है। फिर भी जान ले इस दिन के मुहूर्त।
 
1. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:36 से 12:30 तक।
2. विजय मुहूर्त : दोपहर 02:19 से 03:14 तक।
3. गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:39 से 07:03 तक।
4. रवियोग : दोपहर 12:14 से अगले दिन सुबह 05:14 तक।
 
विवाह के लिए अन्य तारीखें : 4, 6, 7, 8 और 9 जुलाई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जुलाई, 2026)

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

अगला लेख