Hanuman Chalisa

फाल्गुन अमावस्या पर जानें महत्व, दान सामग्री, उपाय और इस दिन क्या न करें?

WD Feature Desk
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (17:03 IST)
what to do on Falgun Amavasya: फाल्गुन माह में आने वाली अमावस्या को 'फाल्गुन अमावस्या' कहा जाता है। हिन्दू धर्म में इस अमावस्या का विशेष महत्व है। यह तिथि पितरों की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है। फाल्गुन अमावस्या पितरों को प्रसन्न और पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए बेहद अहम होती है। इस बार फाल्गुन माह की अमावस्या 27 जनवरी को मनाई जा रही है।ALSO READ: रमजान कब है 2025, पहला रोजा कब रहेगा?

आइए यहां इस लेख में जानते हैं फाल्गुन अमावस्या का महत्व, दान सामग्री तथा उपाय के बारे में...
 
फाल्गुन अमावस्या का महत्व: फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों की पूजा, श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ दोष से मुक्ति हेतु इस दिन पितरों का श्राद्ध-तर्पण और पिंडदान करने से जीवन में चल रहा पितृ दोष समाप्त होकर उससे भी मुक्ति मिलती है। पितरों के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस दिन दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।ALSO READ: रमजान माह की परंपराएं जानें?
 
फाल्गुन अमावस्या के दिन क्या करें दान?
• अनाज
• वस्त्र
• तिल
• कंबल
• पलंग
• तेल
 
फाल्गुन अमावस्या के दिन क्या न करें?
• इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
• इस दिन किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।
• इस दिन किसी भी जीव को नुकसान न पहुंचाएं।
 
फाल्गुन अमावस्या के दिन करें ये 5 अचूक उपाय:
1. पितरों का तर्पण: इस दिन पितरों का तर्पण करने से उन्हें शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
2. दान-पुण्य: फाल्गुन अमावस्या के दिन गरीबों को दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
 
3. पीपल के पेड़ की पूजा: इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
 
4. कालसर्प दोष से मुक्ति: फाल्गुन अमावस्या के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
 
5. हनुमान जी की पूजा: फाल्गुन अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याओं का अंत होता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2025 का प्रारंभ कब होगा, घट स्थापना का क्या है मुहूर्त?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख