Hanuman Chalisa

रमजान कब है 2025, पहला रोजा कब रहेगा?

WD Feature Desk
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (16:25 IST)
Ramadan 2025 Starting Date: वर्ष 2025 में रमजान का पवित्र महीना 01 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इसलिए, पहला रोजा 01 मार्च को होने की संभावना है। हालांकि, रमजान की शुरुआत और पहला रोजा चांद दिखने पर निर्भर करता है। इसलिए चांद दिखने के बाद ही सटीक तारीख की घोषणा की जाएगी।ALSO READ: रमजान माह के बारे में, जानें महत्व और नियम
 
कैलेंडर के मतांतर से मुस्लिम समुदाय का पाक महीना रमजान की शुरुआत इस वर्ष 28 फरवरी या 01 मार्च 2025 से होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन फिलहाल इसकी तिथि स्पष्ट नहीं है, मान्यतानुसार यह तारीख चांद के दर्शन पर ही निर्भर करती है। 
 
आपको बता दें कि रमजान का महीना तब शुरू होता है, जब शाबान के 29वें दिन चांद का दीदार होता है, उसके बाद ही रमजान शुरू होने की तारीख तय होती है। हालांकि वर्ष 2025 में, रमजान का पवित्र महीना 28 फरवरी 2025 से शुरू हो सकने पर भी जोर दिया जा रहा है, इस हिसाब से 01 मार्च 2025 से पहला रोजा रखा जा सकता है।  आपको बता दें कि दाऊदी बोहरा समाज में रमजान मुबारक माह के रोजे 28 फरवरी से शुरू होकर वर्ष 2025 में रमजान के पूरे 30 रोजे मार्च महीने में पड़ेंगे।
 
रमजान का महीना रहमत, इबादत और निजात का महीना कहा जाता है। यह इस्लामी साल का नौवां महीना होता है। इस्लाम धर्म के मुताबिक अल्लाह ने अपने बंदों पर 5 चीजें फर्ज की हैं, जिनमें कलमा, नमाज, रोजा, हज और जकात शामिल हैं। जहां कलमा इस्लाम की बुनियाद है, वहीं इसके बाद नमाज की बारी आती है और हर मुसलमान पर दिन में 5 बार नमाज अदा करना फर्ज है। 
 
इसके साथ ही रमजान में रोजे रखना और जकात देना भी फर्ज है। अत: कई लोग रमजान से पहले ही जकात देते हैं, ताकि लोग घरों में जरूरत का सामान भर लें और आराम से रोजे रख सकें। इसी तरह फितरा देने के लिए बहुत से लोग ईद का इंतजार नहीं करते, बल्कि रमजान के शुरू में ही इसे अदा कर देते हैं। इससे जरूरतमंद लोगों का रमजान अच्छे से गुजर जाता है और वे ईद भी अच्छे से मना लेते हैं। अत: इस्लाम में माहे रमजान की बहुत अहमियत मानी गई है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: रमजान माह की परंपराएं जानें?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख