Biodata Maker

सपने में किस फूल को देखने से क्या मिलेगा फल, क्या होगा आप पर असर

Webdunia
सोते समय हमें कई तरह के सपने दिखाई देते हैं, कभी-कभी हम सपने में तरह-तरह के फूल या पेड़ भी देखते हैं। आपने सपने में जिस प्रकार का फूल देखा है, वैसा ही उसका फल प्राप्त होगा।


यहां जानिए सपने में फूल देखने (Flower in Dream) का आप पर क्या होगा असर...
 
* कमल का फूल- कमल का फूल धन की देवी मां लक्ष्मी का आसन है। सपने में कमल का फूल देखना अच्छा होता है, यह एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह स्वप्न धनलाभ तथा जीवन में जल्दी ही ढेर सारा पैसा मिलने का संकेत भी देता है। 
 
* चमेली- चमेली का फूल सपने में देखने का मतलब शुभ है। यह भविष्य में किस्मत चमकने का इशारा करता है, साथ ही जीवन में बदलवा और खुशियां प्राप्त होने का संकेत है। 
 
*फूलों की माला- सपने में फूलों की माला देखना घर में शुभ कार्य का संकेत है। यह विवाह या पूजा-पाठ आदि से सबंधित हो सकता है। 
 
* गुलाब देखना- अगर आपने सपने में गुलाब का फूल देखा है तो यह जीवन में प्यार, इज्जत और मान-सम्मान मिलने का संकेत है। 
 
* मोगरा- अगर आपने सपने में मोगरे का फूल देखा है तो यह बताता है कि आगामी समय में आपको अतिथि के रूप में या नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है अथवा कोई शुभ संकेत प्राप्त होने वाला है।
 
* गेंदे का फूल- सपने में गेंदे का फूल देखने का बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि गेंदे की माला भगवान को अर्पण की जाती है, इसका अर्थ यह भी है कि आने वाले समय आपके हाथ से मंदिर में पूजा या अन्य कोई पुण्य कार्य संपन्न होने वाला है।
 
 
* बासी फूल- सपने में बासी या मुरझाए फूल देखना अशुभ माना जा सकता है। इसका अर्थ आपके करीबी आपसे नाराज होने तथा उनसे अनबन को दर्शाता है। अत: सावधानीपूर्वक किसी से भी बातचीत करें। 
 
* गार्डन- अगर आप भी सपने में फूलों से भरा बगीचा या अन्य सुंदर फूल देखते हैं तो इसका अर्थ आपका मन प्रसन्नभरा रहने वाला है या आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: सपने में झमाझम बरसात का अर्थ है बहुत सौभाग्यशाली हैं आप, जानिए पानी देखना क्यों है शुभ

ALSO READ: हनुमान जी के जन्मस्थान को लेकर किए जाते हैं ये 6 बड़े दावे

Flowers 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 मार्च, 2026)

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

अगला लेख