Hanuman Chalisa

1113 साल बाद दुर्लभ योग, 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, धन की नहीं होगी कमी

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (11:15 IST)
Surya mangal yuti 2023: ज्योतिष मान्यता के अनुसार करीब एक हजार एक सौ तेरह (1113) साल बाद ग्रह नक्षत्रों का दुर्लभ योग बनने जा रहा है। इस दुर्लभ योग से 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। उन्हें हर ओर से तरक्की मिलेगी और उनके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आओ जानते हैं कि यह कौन सा दुर्लभ योग है और कौन सी 3 राशियों को मिलेगा इसका फायदा।
 
1113 साल बाद बना दुर्लभ योग : ऐसा तो कई बार हुआ होगा कि राहु और बृहस्पति ग्रह की युति बनी हो परंतु इस बार मेष राशि में यह युति बनी है और साथ ही इस युति पर शनि ग्रह की तीसरी दृष्‍टि भी है, जो 1113 साल पहले ऐसा योग निर्मित हुआ था। वर्तमान में गुरु वक्री अवस्था में है। गुरू राहु की इस दुर्लभ युति के अलावा कन्या राशि में सूर्य और मंगल की भी युति बनी है। चुंकी यह दोनों ग्रह बहुत पावरफुल माने जाते है, ऐसे में 3 राशियों के लिए यह युति लकी साबित होगी।
 
मेष राशि : आपकी राशि मेष है तो अब डरने घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि गुरु की आप पर कृपा होने वाली है। गुरु और बृहस्पति मेष राशि में एक साथ हैं। यह योग 30 अक्टूबर को समाप्त होगा तब तो और भी ज्यादा फायदे में रहेंगे आप। कहीं निवेश किया होगा तो उससे आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान का सुख मिलेगा। नौकरी या करियर में उन्नति होगी। 
 
सिंह राशि : आपकी राशि सिंह है तो यह योग आपके करियर को नई ऊंचाइयां देगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। शिक्षा और करियर में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वयं की और पिता की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन का योग है और व्यापार में तगड़ा मुनाफा होगा।
 
धनु राशि : आपके लिए यह दुर्लभ योग करियर और शिक्षा में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। शनि का प्रकोप कम होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। हालांकि सोना खरीदते और बेचते वक्त सावधानी रखें। अटके कार्य पूर्ण होंगे। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

अगला लेख