Hanuman Chalisa

होरा से जानिए किस मुहूर्त में करें कौन सा शुभ काम

पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिष शास्त्र में होरा मुहूर्त को अहम माना गया है। एक अहोरात्र (दिन-रात) अर्थात्  24 घण्टे में कुल 24 होराएं होती हैं। एक होरा एक घंटे की होती है। प्रत्येक वार की प्रथम होरा सूर्योदय से प्रारंभ होती है जैसे रविवार को सूर्योदय के समय की सूर्य होरा होती है, सोमवार को सूर्योदय के समय चंद्र की होरा होती है। ठीक इसी प्रकार सातों दिन की होराएं होती हैं। आइए जानते हैं कि किस 'होरा' में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है-
 
1. सूर्य - माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य।
 
2. चंद्र - मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
 
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज़ देना, न्यायालय,पुलिस,सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना।
 
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य।
 
5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि।
 
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य। 
 
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य। 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जुलाई, 2026)

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

अगला लेख