Hanuman Chalisa

शुक्र की राशि में गुरु का गोचर, आपकी राशि पर क्या होगा असर...

पं. प्रणयन एम. पाठक
* गुरु का परिवर्तन और 12 राशियों पर प्रभाव...
 
12 सितंबर को गुरु तुला राशि में प्रवेश करके 11 अक्टूबर 2018 तक तुला में ही रहेगा। शुक्र की राशि में गुरु गोचर का आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव जानिए...
 
मेष- व्यापार में उन्नति, धनलाभ एवं स्वास्थ्य सबल होगा। दूरगामी यात्रा के योग, लेखन व प्रकाशन में सफलता तथा अविवाहितों के विवाह योग बनेंगे। पदोन्नति संभव है।
 
वृषभ- रोग और शत्रु चिंता अवश्य देंगे, लेकिन पराजित होंगे। प्रतिभा में वृद्धि होगी। स्थानांतरण की संभावना पूर्ण है।
 

ALSO READ: गुरु ने बदला अपना घर, क्या होगा आप पर असर...

मिथुन- संतान सुख एवं गायन-वादन से आजीविका चलाने वाले जातकों को सफलता, रिश्तों में मधुरता और यात्राएं अधिक होंगी।
 
कर्क- पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। घर से दूर रहने के योग एवं सामाजिक कार्य करने वाले जातकों को अधिक लाभ-सम्मान प्राप्त होगा। स्थानांतरण के योग हैं।

ALSO READ: गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 
सिंह- प्रचार-प्रसार के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को विशेष लाभ तथा कानूनी सफलता प्राप्त होगी।
 
कन्या- धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में वृद्धि के योग एवं व्यापार बढ़ेगा। नवीन वाहन सुख प्राप्त होगा।
 
तुला- पुरानी चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। मांगलिक कार्य के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा तथा कार्यकुशलता बढ़ेगी। रिश्ते मजबूत होंगे।

ALSO READ: गुरु का तुला राशि में प्रवेश, जानिए क्या लाया है 12 राशियों के लिए...
 
वृश्चिक- इस वर्ष यात्रा योग अधिक हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पूरी शक्ति के साथ कार्य करने से लाभ होगा। लापरवाही हानिप्रद है।
 
धनु- पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आगे बढ़ें। धनलाभ प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। नए लोगों से रिश्ते बनेंगे।
 
मकर- राजकीय कार्यों से लाभ तथा नौकरीपेशा जातकों के स्थानांतरण के योग एवं घर-परिवार में वृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अनुकूलता व लाभ के योग हैं।
 
कुंभ- भाग्योन्नति से सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य होंगे। कोर्ट केस वाले जातकों के लिए समय शुभ है। यात्रा योग शुभ है।

ALSO READ: गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या होगा असर...
 
मीन- वैवाहिक जीवन में तनाव एवं धन की चिंता रहने के प्रबल योग हैं। गुरु की पूजा करना शुभ है। धन सोच-समझकर लगाएं। मानसिक कष्ट योग है।
 
देखें वीडियो...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगला लेख