Hanuman Chalisa

27 जुलाई को है खग्रास चन्द्रग्रहण, किन 4 राशियों के लिए है अशुभ, जानिए 12 राशियों पर असर

पं. हेमन्त रिछारिया
इस माह आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा दिनांक 27 जुलाई, शुक्रवार को खग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा। यह चन्द्रग्रहण सर्वत्र भारतवर्ष में दृश्यमान होगा। यह चन्द्रग्रहण उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र एवं मकर राशि पर मान्य होगा। यह पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा।

इस खग्रास चन्द्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से मान्य होगा। ग्रहण का स्पर्श रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर होगा एवं मोक्ष शुद्धिकाल मध्यरात्रि 3 बजकर 49 मिनट पर होगा।
 
इस खग्रास चन्द्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव निम्न रहेगा-
 
* शुभफलदायक-मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन
 
* मध्यमफलदायक-वृषभ, कर्क, कन्या, धनु
 
* अशुभ फलदायक-मिथुन, तुला, मकर, कुंभ
 
अत: वृषभ, कर्क, कन्या, धनु, मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशिवाले जातकों को ग्रहण के दर्शन करना शुभ नहीं रहेगा। 
 
यह खग्रास चन्द्रग्रहण मकर राशि पर मान्य है इसलिए मकर राशिवाले जातकों को यह ग्रहण विशेष रूप से अनिष्ट फलदायक रहेगा। ग्रहण अवधि में घर रहकर अपने ईष्टदेव का पूजन, जप, तप, आराधन करना श्रेयस्कर रहेगा। 
 
मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशिवालों को नीचे दी गई वस्तुओं का दान करना लाभप्रद रहेगा-
 
मिथुन-हरे वस्त्र,  मूंग, हरे फ़ल, कांसा, धार्मिक पुस्तकें इत्यादि।
 
तुला-श्वेत वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, चांदी, चावल, दूध-दही, शकर, घी, सफ़ेद फूल इत्यादि।
 
मकर-काला वस्त्र, उड़द, काले-तिल, सुगन्धित तेल, छाता, कम्बल इत्यादि।
 
कुंभ-नीला वस्त्र, कोयला, चमड़े के जूते, लोहा, सरसों का तेल, इमरती इत्यादि।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

05 June Birthday: आपको 5 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

Adhik Panchami 2026: अधिक पंचमी क्या है, जानें महत्व, पूजा विधि और उपाय

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख