Festival Posters

मालव्य राजयोग क्या होता है? कब बन रहा है, 3 राशियों के चमक जाएंगे नसीब

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2022 (09:51 IST)
Astrology zodiac sign: मालव्य योग का बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाले जातक धनवान बनते हैं। वर्ष में जब भी यह योग बनता है तो कुछ राशियों के भाग्य चमक जाते हैं। इस बार यह राजयोग कब बनने वाला है और कौनसी तीन राशियों के भाग्य चमकने वाले हैं? आओ जानते हैं कि मालव्य राजयोग क्या है और क्या होगा इसका प्रभाव।
 
मालव्य राजयोग क्या होता है | Malavya rajyog kya hota hai:
 
- पंच महापुरुष राजयोग में से एक योग है मालव्य राजयोग। यह राजयोग शुक्र के केंद्र में होने के कारण बनता है। जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य योग बनता है।
 
- इससे सुख, सुविधा और ऐश्‍वर्य बढ़ जाता है। जातक सौंदर्य, कला, काव्य, गीत, संगीत, फिल्म और इसी तरह के कार्यों में वह सफलता अर्जित करता है। मालव्य योग का जातक सौंदर्य और कला प्रेमी होता है। काव्य, गीत, संगीत, फिल्म, कला और इसी तरह के कार्यों में वह सफलता अर्जित करता है। उसमें साहस, पराक्रम, शारीरिक बल, तर्क करने की क्षमता तथा समयानुसार उचित निर्णय लेने की क्षमता भी गजब की होती है।
 
वर्तमान में कब बन रहा है मालव्य राजयोग | Malavya rajyog kab ban raha hai: 18 अक्टूबर को शुक्र ग्रह ने अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश किया है जिसके चलते मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। 11 नवंबर तक यह योग रहेगा। 
 
मालव्य योग से 3 राशियों के जातकों मिलेगा लाभ | People of 3 zodiac signs will get benefit from Malavya Yoga:
 
1. कर्क राशि: आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर भौतिक सुख सुविधाओं में विस्तार कर रहा है। आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आप भूमि, भवन और वाहन खरीदेंगे। आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ चल रहा है।
2. तुला राशि: आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर स्वभाव और सेहत में सकारात्मक बदलाव करेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना बढ़ेगी। व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। 
 
3. धनु राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक जीवन में अपार लाभ मिलने के योग बनाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का जमकर आनंद भी लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के साथ भी मधुर संबंध स्थापित होंगे।
 
हालांकि कन्या और वृश्‍चिक में शुक्र का गोचर भी राजयोग का निर्माण कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

22 February Birthday: आपको 22 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च, जानें फरवरी के अंतिम सप्ताह का राशिफल

Saptahik Ank Rashifal 2026: किस मूलांक का होगा यह सप्ताह शानदार, पढ़ें अंक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च

अगला लेख