Hanuman Chalisa

मंगल का धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:20 IST)
mangal in dhanu rashi
Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह 17 जनवरी रात को धनुराशि में प्रवेश करेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से 5 राशि वालों को बेहद ज्यादा फायदा होने की संभावना है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इन 5 राशियों में शामिल, क्योंकि मंगल का राशि परिवर्तन बहुत महत्व रखता है।
 
 
1. मेष राशि (Aries) : मेष राशि के लिए यह गोचर उत्तम रहेगा, क्योंकि मंगल आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। व्यापारी हैं तो यह समय पेंडिंग कार्यों को निपटाने और जोखिम लेने का है। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारी तो खुश रहेंगे। छात्र हैं तो अपने प्रोजेक्ट निपटा लें अन्यथा बाद में समस्या खड़ी हो जाएगी। पिता की सेहत का ध्‍यान रखने की जरूरत है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल है। इससे धन, पद और प्रतिष्ठा में वद्धि होगी। रचनात्मक कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी।
 
2. मिथुन राशि (Gemini) : मंगल आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। यह दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार पर असर डालेगा। हालांकि आप अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। करियर के लिए भी यह गोचर सकारात्मक है। आर्थिक तौर पर आपको कुछ उतार और चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिए यह गोचर ठीक नहीं है अत: आप खानपान पर ध्यान रखें। नौकरी, व्यवसाय या दांपत्य जीवन में आप जो चाहते हैं वैसा ही परिणाम आपको देखने को मिलेगा। बस आपको क्रोध और घमंड का काबू में रखना होगा अन्यथा मंगल का अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
3. सिंह राशि (Leo) : मंगल आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। शिक्षा, संतान और रिश्‍तों पर इसका प्रभाव रहेगा। करियर में उन्नती होगी। संतान सुख मिलेगा। रिश्तों को लेकर अच्छा माहौल बनाने का प्रयास करें। यदि कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए अच्‍छा है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा आराम मिलेगा और कार्यस्थल पर शांति का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। मंगल के इस गोचर की अवधि में आपको कई सारे फायदे देखने को मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नती होगी। कोई नया कार्य शुरु करेंगे तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा सब चौपट हो जाएगी।
  
4. धनु राशि (Sagittarius) : मंगल आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। स्वभाव में उग्रता बढ़ेगे। करियर, नौकरी और व्यपार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विवाहित लोगों को अपनी पत्नी और मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। बृहस्पति और मंगल एक दूसरे के मित्र ग्रह हैं इसलिए आपकी राशि के लिए मंगल मंगलकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
5. मीन राशि (Pisces) : मंगल आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा जो करियर में अचानक उन्नती देगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनाएगा। व्यापारियों के लिए भी यह गोचर लाभकारी है। इस दौरान आप अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। हालांकि आपको किसी के भी साथ वाद-विवाद से बचना होगा।  इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है, जो मंगल के अनुकूल है। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। मेहनत का फल मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख