Hanuman Chalisa

मंगल के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमक रही है किस्मत, 5 राशि वाले रहें सावधान

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (11:45 IST)
Mangal Gochar 2022: 6 जनवरी 2022 की रात को मंगल ने धनु राशि में प्रवेश किया है। मंगल इस राशि में फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी 25 फरवरी दिन शुक्रवार को शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार मंगल के इस गोचर ( Mars Transit 2022) से 5 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत और 5 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जबकि 2 राशियों के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा।
 
 
इन पांच राशियों पर बरसेगी कृपा :
1. मेष राशि (Aries) : मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल है। इससे धन, पद और प्रतिष्ठा में वद्धि होगी। रचनात्मक कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी।
 
2. मिथुन राशि (Gemini) : आपकी राशि के लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी, व्यवसाय या दांपत्य जीवन में आप जो चाहते हैं वैसा ही परिणाम आपको देखने को मिलेगा। बस आपको क्रोध और घमंड का काबू में रखना होगा अन्यथा मंगल का अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
 
 
3. सिंह राशि (Leo) : मंगल के इस गोचर की अवधि में आपको कई सारे फायदे देखने को मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नती होगी। कोई नया कार्य शुरु करेंगे तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा सब चौपट हो जाएगी।
 
4. धनु (sagittarius): धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। बृहस्पति और मंगल एक दूसरे के मित्र ग्रह हैं इसलिए आपकी राशि के लिए मंगल मंगलकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
 
5. मीन राशि (Pisces) : इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है, जो मंगल के अनुकूल है। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। मेहनत का फल मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
mangal in dhanu rashi
ये पांच राशियां रहें सावधान :
1. वृषभ राशि (Taurus zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के आठवें भाव में प्रवेश करेगा। वृषभ राशि के लिए कुछ रुकावट आ सकती है। यदि आप कारोबारी हैं तो आपके लिए मंगल की रुकावट नजर आ रही है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके सहकर्मी आपका अहित कर सकते हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है। घटना और दुर्घटना से बचकर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
 
2. कन्या राशि (Virgo zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर है। यह गोचर थोड़ा कठिनाइयों वाला है। आपको माता-पिता का ध्यान रखना होगा। किसी से व्यवहार करते वक्त सावधानी रखें क्योंकि धोखा होने की संभावना है। हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप शांत रहे और वाद विवाद से दूर रहें।
 
3. तुला राशि (Libra zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के तीरे भाव में गोचर है। इस दौरान कोई भी कार्य करते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आप सफल भी होंगे। भाई बहनों से संबंध बनाकर रखें और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। नौकरी और व्यापार में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे।
 
 
4. वृश्चिक राशि (Scorpio zodiac sign Horoscope 2022) : मंगल आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। समझदारी से काम लेना होगा, अन्यथा आपकी किसी बात से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। कारोबारी हैं तो यह गोचर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह गोचर चुनौतीभरा है। ससुराल वालों से संबंध बनाकर रखें।
 
5. मकर राशि (Capricorn zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापारी हैं तो इस माह व्यापार में घाटे की आशंका है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय चुनौतीभरा होगा, कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।
 
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

January 2026: जनवरी 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर राशि परिवर्तन

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Dhanu Rashi 2026: पराक्रम का राहु और अष्टम का गुरु मिलकर करेंगे भविष्य का निर्माण

सभी देखें

नवीनतम

27 December Birthday: आपको 27 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

न्यू ईयर राशिफल 2026: किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए है अशुभ?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 दिसंबर, 2025)

अगला लेख