Hanuman Chalisa

1 मई तक शनि मार्गी, 2 राशियों के लिए हैं बहुत भारी, कहीं वह आपकी राशि तो नहीं

Webdunia
शनि 1 मई 2019 तक मार्गी रहेंगे। शनि के मार्गी होने से मकर राशि पर साढ़े साती शुरू हो चुका है जबकि तुला राशि वालों पर शनि की छाया समाप्त हो रही है। शनि की सीधी चाल से कई राशियों का फायदा मिल सकता है जबकि कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सभी राशियों के लिए  शनि का यह प्रभाव कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
 
मेष राशि
तरक्की और आर्थिक फायदा मिलने के योग बन रहे है। बुरा समय अब खत्म होने वाला है। फायदा और कामकाज में आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
 
वृष राशि
नई योजना पर किया गया प्रयास सफल होगा। कानूनी मसलों में अड़चने आने की पूरी संभावना है। नौकरी पेशा वालों के लिए साल के आखिरी में समय शुभ रहने वाला है। परिवार में शांति स्थापित रहेगी।
 
मिथुन राशि
शनि के मार्गी होने पर मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पिछले काफी समय से चली आ रही बड़ी परेशानी से निजात मिल सकती है। कार्य स्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
 
*कर्क राशि
काम काज में रुकावटें शुरू होने लगेगी। कानूनी मामले भी बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ विवाद होने के योग हैं। बीमारी परेशान कर सकती है। लेकिन विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है।
 
सिंह राशि
इस राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। कामकाज में तरक्की और रफ्तार दिखेगी। आय कई गुना बढ़ जाएगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। जाते-जाते शनि देव मेहरबान हो सकते हैं।
 
कन्या राशि
शनि के मार्गी होने से सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में तरक्की और नया व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। लेकिन धैर्य दिखाना पड़ेगा।
 
तुला राशि
बुद्धि और पराक्रम के बल पर वह सारी सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे जिसे करने के लिए कई महीनों से प्रयासरत थे। कठिन मेहनत का फल आपको मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। 
 
वृश्चिक राशि
कमाई के नए साधन प्राप्त होंगे। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा क्योंकि शनि की विशेष नजर इस राशि पर रहेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
 
धनु राशि
मार्गी शनि नए-नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। शनि के धन भाव में मार्गी होने से धनु राशि के लिए आय के साधन में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। कई सालों से रुकी हुई सफलता में शनि देव रुकवटें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। मार्गी शनि  धनु राशि के लिए उन्नति के योग बना रहे हैं।
 
मकर राशि
 निवेश से आपको धन लाभ होगा। दुश्मनों पर जीत मिलने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस में भी बदलाव हो सकता है जिससे आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। 
 
कुंभ राशि
नए अवसर प्राप्त होंगे। शनि की राशि मकर राशि के अलावा कुंभ भी है। मार्गी शनि से इस राशि वालों के लिए फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। कई प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने से दूरगामी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
 
* मीन राशि
आपके लिए शनि बहुत भारी सिद्ध होंगे। धन की हानि होने की संभावना है। वाद विवाद बढ़ सकता है। जोखिम भरे निवेश से बचकर रहने की सलाह है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ मतभेद उभर सकते है जिसे आपको भारी नुकसान की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख