Hanuman Chalisa

बुध का अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश, जानिए किस राशि के लिए है शुभ, किसके लिए अशुभ?

पं. हेमन्त रिछारिया
शनिवार, 1 जून 2019 की रात्रि से बुध ने गोचरवश अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है। मिथुन राशि में बुध स्वराशिस्थ होते हैं। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। बुध के अपनी स्वराशि में गोचर के फलस्वरूप समस्त 12 राशियां प्रभावित होंगी।
 
आइए, जानते हैं कि बुध का गोचर किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव डालेगा?
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धनहानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में अवरोध आएगा।
 
2. वृषभ- वृषभ राशि वालों को बुध के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफलता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। धनहानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। वाणी आधारित कार्यों से लाभ होगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों में विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में मन लगेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों का बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफल रहेंगी। मानसिक चिंता रहेगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों की बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। प्रेम संबंध असफल होंगे। वाणी आधारित कार्यों में हानि होगी। व्यर्थ वाद-विवाद के कारण कष्ट होगा।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जनसहयोग मिलेगा।
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय
 
1. बुधवार के दिन बुध का दान करें। (दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, कांसा, गजदंत, घी, पन्ना आदि।)
 
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
 
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
 
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र की पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
 
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
(विशेष- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्म पत्रिका में ग्रह स्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

अगला लेख