shiv chalisa

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों का हाल

Webdunia
Budh in vrishchik rashi gochar effect: 06 नवंबर 2023 सोमवार के दिन बुध ग्रह दोपहर 04 बजकर 11 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्‍चिक राशि में प्रवेश कर गया है। बुध ग्रह की दो राशियां हैं मिथुन और कन्या। बुध ग्रह व्यापार और नौकरी को प्रभावित करता है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या होगा उसका शुभ और अशुभ असर।
 
मेष राशि | Aries : आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर हो रहा है। बुध का यह गोचर चुनौती पैदा करेगा। अचानक घटित हो रही बहुत सी घटनाएं आपको परेशान कर सकती है। आपको तर्क वितर्क या वाद विवाद से बचकर रहना होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा।
 
वृषभ राशि | Taurus : बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम में गोचर हो रहा है। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के व्यापार में उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
मिथुन राशि | Gemini : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर हो रहा है। सेहत से जुड़ी समस्या पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र पर भी आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सतर्क और संयमित रहेंगे तो सबकुछ सही होगा।
 
कर्क राशि | Crab : बुध ग्रह आपकी राशि के पंचम में गोचर हो रहा है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार या नौकरी में मिलाजुला असर होगा। प्रेम संबंधों में वाद विवाद से बचकर रहें। शादीशुदा जिंदगी सुखद रहेगी। 
 
सिंह राशि | Leo sun sign : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर हो रहा है। कोई संपत्ति या कोई वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। घर-परिवार खुशियों से भर जाएगा।  
 
कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर हो रहा है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से संबंध मधुर बनेंगे। पिता से भी संबंध बेहतर बनेंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
तुला राशि | Libra : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर हो रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद होगा। विदेश या लंबी यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा। करियर या नौकरी में सकारात्मक समय रहेगा। व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। 
 
वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर हो रहा है। करियर और व्यापार के लिहाज से बुध का गोचर शुभ रहेगा। अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के 12वें भाव में बुध का गोचर हो रहा है। यदि आप दूर देश या प्रदेश से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं तो उसमें लाभ होगा। अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। विदेशी कंपनी में कार्य करते हैं तो समय शुभ है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मकर राशि | Capricorn : बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर हो रहा है। बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ है लाभ होगा। आपको अचानक ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग हैं। बस आपको सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर हो रहा है। राजनीतिक, तकनीकी और संचार और कार्यकारी पद पर कार्यरत जातकों के लिए यह समय शुभ है। करियर नौकरी या व्यापार में नए अवसार प्राप्त होंगे।
 
मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर हो रहा है। यह गोचर लाभदायक रहेगा। कोई धार्मिक समारोह संपन्न होगा या तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। करियर या नौकरी में आगे बढ़ाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

06 March Birthday: आपको 6 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब छ्टेंगे युद्ध के बादल, क्या 'अंगारक योग' है कारण?

भारत-पाकिस्तान तनाव पर ग्रह गोचर का संकेत, क्या पीओके को लेकर बदल सकती है स्थिति?

अगला लेख