suvichar

Mithun Sankranti 2023: 15 जून को मिथुन संक्रांति पर करें मात्र 5 उपाय, किस्मत चमक जाएगी

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (11:17 IST)
Mithun sankranti 2023 : सूर्यदेव 15 जून 2023 की शाम को 06:07 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर को संक्रांति कहते हैं। आओ जानते हैं कि मिथुन संक्रांति के इस महत्वपूर्ण दिन हम ऐसे कौनसे उपाय कर सकते हैं कि भाग्य खुल जाए और सभी अटके कार्य पूर्ण हो।
 
पहला उपाय : इस दिन गंगा में स्नान करने के बाद पितरों के निमित्त तर्पण करने से पितृ दोष दूर होता है, पितरों को मुक्ति मिलती है और वे आशीर्वाद देते हैं। धरती मां का वंदन करें। सिर झुकाकर मां धरती से अपने कर्मों की क्षमा मांगें। 
 
दूसरा उपाय : इस दिन बिना नमक खाएं उपवास करने से सभी तरह की परेशानी दूर हो जाती है। यदि नमक खान ही हो तो सूर्यास्त के बाद खाएं।  बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
 
तीसरा उपाय : किसी गरीब को गुड़, घी और गेहूं का दान देने से नौकरी और व्यापार में लाभ होता है। इस दिन पालक, मूंग और हरे रंग के वस्त्रों का दान करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है। पितरों के निमित्त दान करें। 
 
चौथा उपाय : सूर्य को जल दें। इस दिन सुबह स्नान से निवृत्त होकर सूर्य को अर्घ्य देने से सेहत अच्छी रहती है। सूर्य देव की पूजा और आरती करने से मान-सम्मान, धन और उच्च पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
 
पांचवां उपाय : मिथुन संक्रांति पर प्रदोष व्रत होने से भगवान शिव का पूजन करें। सूर्य, भगवान विष्णु, धरती मां और पीपल के पेड़ का पूजन भी करें। सूर्य के नाम, आदित्य ह्रदय स्तोत्र, चालीसा, स्तोत्र, आरती, मंत्र और स्तुति परिवर्तन के समय पढ़ें। लाल और पीले फूल श्रीकृष्ण को चढ़ाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

March 2026 weekly horoscope: साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च, जानें आपके लिए क्या खास लाया है नया सप्ताह

अगला लेख