Hanuman Chalisa

हाथों की रेखा से जानिए कितना है धन आपकी किस्मत में

Webdunia
Money in Astrology 
 
हर व्यक्ति की हथेली में रेखाएं (lines of hand) होती हैं, जो उसके भाग्य, स्वास्‍थ्य, जीवन, विवाह, सगे-संबंधी, परिवार, धन-दौलत संबंधी आदि बहुत कुछ बातें दर्शाती हैं। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो अपनी हथेली को ध्यान से देखिए, इससे आप खुद जान जाएंगे क‌ि आपकी क‌िस्मत आपके जीवन का हाल बता रही हैं। अपनी हथेली की रेखाओं से आप अपने जीवन के बारे में जान जाएंगे। साथ ही आप यह भी जान पाएंगे कि आपकी किस्मत में धन है या नहीं और अगर हैं तो कितना....
 
यहां आपको यह बता देना जरूरी है कि ज्योतिष (astrology) हस्त रेखा के अनुसार हर इंसान की हथेली में धन की रेखा जीवन रेखा की तरह एक स्‍थान से शुरू नहीं होती है, बल्कि हर इंसान के हाथों में यह रेखा अलग-अलग स्‍थान, रेखाओं और पर्वतों से म‌िलकर बनी होती है।

आइए यहां जानिए कुछ खास बातें- money line in hand 

 
-हस्त रेखा के अनुसार जिनके दाहिने हाथ पर चंद्र के उभरे तारे का चिह्न है और जिनकी अंत:करण रेखा शनि के ग्रह पर ठहरती है, ऐसे व्यक्तियों को आकस्मिक लाभ मिलता है। 
 
- जिनके दाहिने हाथ की रेखा बुध से निकलने वाली रेखा चंद्र के पर्वत से जा मिलती है और जिनकी जीवनरेखा भी चंद्र पर्वत पर जाकर रुक जाती है ऐसे व्यक्तियों को अचानक भारी लाभ होता है। 
 
- जिनकी भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकल कर प्रभावी शनि में संपूर्ण विलीन हो जाती है, ऐसे भाग्यवान व्यक्तियों को अल्पकालीन धनलाभ होता है। 
 
- जिनके दाहिने हाथ पर दोहरी अंत:करण रेखा है और गौण रेखा बुध तथा शनि के ग्रहों से जुड़ी हुई हैं, ऐसे व्यक्तियों को भी अचानक भारी लाभ होगा। 
 
अगर आप भी पैसे गंवाकर कंगाल बने रहते हैं तो आपके हाथों की आयुष्य रेखा नेपच्युन ग्रह तक गई हुई होगी, चंद्र और नेपच्युन पर्वत एक-दूसरे में घुल-मिल गए होंगे तथा अंत:करण रेखा गुरु पर्वत पर आकर ठहर गई हो और जिनके शनि के उभरे हुए भाग पर फूली पड़ गई हो, ऐसे व्यक्तियों को रेस, लॉटरी इत्यादि में धनलाभ कभी नहीं होता है तथा इनका पूरा जीवन कठोर परिश्रम से धन कमाने में ही निकल जाता है। 


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या 2026 कब है, जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

मई-जून में शुरू होगा विनाशकारी खप्पर योग, पिछले साल इस योग में हुआ था भारत-पाक युद्ध

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या नहीं?

अगला लेख