Hanuman Chalisa

नरक चतुर्दशी 2021 : इस दिन 6 देवों की पूजा से मिलेगा आयु और आरोग्य का शुभ वरदान Narak chaturdashi

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (15:50 IST)
Narak chaturdashi 2021

Diwali के पांच दिनी उत्सव में नरक चतुर्दशी धन तेरस के बाद मनाई जाती है। इसे रूप चौदस भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर उबटन, तेल आदि लगाकर स्नान करना चाहिए एवं शाम के समय यम का दीपक लगाना चाहिए। नरक चौदस के दिन 6 देवों की पूजा की जाती है।
 
1. नरक चतुर्दशी : इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था इसलिए इसे नरक चतुर्दशी कहते हैं। अत: इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा उनकी पत्नी सत्यभामा के साथ की जाती है।
2.शिव चतुर्दशी : यह दिन भगवान शिव का दिन भी होता है इसलिए इसे शिव चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन शिवजी की पूजा भी की जाती है।

3.वामन पूजा : इस दिन भगवान वामन ने राजा बलि को पाताल लोक का राजा बनाकर चिरंजीवी होने के वरदान के साथ ही यह वरदान भी दिया था कि तेरा राज्य में जो यम को दीपदान देगा उसके पितर कभी नरक में नहीं होंगे।
 
4.यम पूजा : इस दिन को यम के नाम से भी जानते हैं। इसीलिए इस दिन शाम होने के बाद घर में और उसके चारों ओर दिए जलाए जाते है और यमराज से आकाल मृत्यु से मुक्ति और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
 
5.हनुमान जयंती : कुछ विद्वानों अनुसार इस दिन हनुमानजी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन हनुमानजी की पूजा भी की जाती है।
 
6.काली चौदस : बंगाल में मां काली के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है, जिसके कारण इस दिन को काली चौदस कहा जाता है। इस दिन मां काली की आराधना का विशेष महत्व होता है।
ALSO READ: नरक चतुर्दशी 2021 : 5 जरूरी और सरल बातें जो हम सबको पता होना चाहिए

ALSO READ: नरक चतुर्दशी : रूप चौदस कब है, जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करें इस दिन


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख