Festival Posters

कौन है निकोलस औजुला जिसे लोग कह रहे हैं बाबा वेंगा का बाप, 2025 में वर्ल्ड वॉर को लेकर की सबसे खतरनाक भविष्यवाणी

WD Feature Desk
सोमवार, 2 जून 2025 (17:11 IST)
Nicholas Aujula PredictionPredictions for 2025: आने वाले वक्त के बारे में इंसान के मन में हमेशा उत्सुकता रहती है. भविष्य को जानने की इसी जिज्ञासा ने भविष्यवाणीयों और भविष्य बताने वालों की दुनिया को जन्म दिया। हाल ही में दुनिया में अब एक नया नाम चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं 38 साल के उस युवा की जिसका नाम है निकोलस औजुला। अब तक निकोलस अपनी तीन बार अपनी भविष्यवाणी से देश दुनिया को चौंका चुके हैं और उन्होंने 2025 के लिए भी तीन बड़ी भविष्यवाणियां (Nicholas Aujula Prediction) की है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया और समाचारों में उन्हें "बाबा वेंगा का बाप" कहा जा रहा है, खासकर 2025 के लिए उनकी कुछ डरावनी भविष्यवाणियों के बाद। आइए जानते हैं कौन हैं निकोलस औजुला और क्यों उनकी भविष्यवाणियां इतनी चर्चा में हैं।

कौन हैं निकोलस औजुला?
निकोलस औजुला लंदन में रहने वाले एक हिप्नोथेरेपिस्ट और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे दावा करते हैं कि उन्हें भविष्य की घटनाओं के बारे में अंतर्ज्ञान होता है। द मिरर जैसे कई प्रमुख समाचार आउटलेट्स ने उनकी भविष्यवाणियों और उनके सटीक होने के दावों पर रिपोर्ट किया है। औजुला की चर्चा में आने का मुख्य कारण उनकी कुछ पूर्व की भविष्यवाणियां हैं जो कथित तौर पर सच साबित हुई हैं। इनमें कोविड-19 महामारी का आगमन, पेरिस के नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग लगने की घटना और ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का उदय शामिल है। इन घटनाओं की भविष्यवाणी उन्होंने उनके घटने से पहले ही कर दी थी, जिससे लोगों में उनकी क्षमताओं के प्रति विश्वास बढ़ा।

2024 की भविष्यवाणियां और उनकी कथित सत्यता
2024 के लिए भी निकोलस औजुला ने कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक वापसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव की बात कही थी। द मिरर के अनुसार, साल के अंत होते-होते तक ये दोनों बातें सच साबित हुई हैं।

निकोलस की 2025 के लिए सबसे खतरनाक भविष्यवाणी
अब निकोलस औजुला ने 2025 के लिए कई भयावह भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से एक सबसे ज्यादा डरावनी है – तीसरे विश्व युद्ध की आशंका। उन्होंने कहा है कि 2025 के मध्य में दुनिया को "मानवता को शर्मसार करने वाली हिंसा और बुराई" देखने को मिल सकती है, जो एक बड़े वैश्विक संघर्ष का संकेत है। यह भविष्यवाणी दुनिया भर में चिंता का विषय बन गई है, खासकर मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए।

औजुला की अन्य 2025 की भविष्यवाणियों में बड़े पैमाने पर प्राकृतिक आपदाएं, आर्थिक उथल-पुथल और प्रमुख नेताओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां शामिल हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि नई बीमारियां सामने आ सकती हैं और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और अधिक स्पष्ट हो सकते हैं।
ALSO READ: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार कोरोना वायरस की अगली लहर कब आएगी?


अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

अगला लेख